Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नशे की हालत में लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, BJP नेता समेत 7 गिरफ्तार, पब्लिक ने बुरी तरह पीटा

7 caught including BJP leader: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर दो लड़कियों के अपहरण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अपने छह साथियों के साथ दोनों लड़कियों के साथ पहले छेड़खानी की उसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में जबरन बैठा रहा था।

युवती द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने भाजपा नेता समेत उसके सहयोगियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद लोगों ने उन सब की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

7 caught including BJP leader

यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली के मीरगपुर गांव का है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता के साथ ही उसके छह सहयोगियों के खिलाफ छेड़खानी वह उससे संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

कार में सवार लोग नशे में थे धुत
बताया जा रहा है कि देवबंद कोतवाली अंतर्गत मीरगपुर गांव की रहने वाली एक नाबालिक लड़की और एक शादीशुदा ही होती किसी काम से गई हुई थी। दोनों अपने घर वापस लौट रही थी इसी दौरान कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया।

कार में कुल सात लोकसभा थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी नेता राहुल वाल्मीकि भी मौजूद था। रोकने के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग नाबालिक लड़की और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। इस दौरान उन दोनों लोगों ने छेड़खानी करने वालों का विरोध किया।

सभी लोग नशे में थे और युवती तथा नाबालिक लड़की को पकड़ कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान नाबालिक लड़की और युवती दोनों शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद लोगों ने उन लोगों की जमकर पिटाई की। पिटाई करने के साथ ही लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही पकड़े गए लोगों को थाने लेकर आई।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि और उसके सहयोगी विक्रांत, सुरजीत, उदय, रवि शंकर, विजय, सावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। पकड़े गए सभी लोग सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+