VIRAL: कोबरा से जीभ पर डसवाते हुए वसीम ने बनवाया वीडियो, क्या हुआ अंजाम?

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक के साथ जो हुआ वह न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि दिल दहला देने वाला है। दरअसल, युवक को सांप पकड़ने और उससे खुद को डसवाने का शौक था। गुरुवार को भी युवक ने सांप को पकड़ा और उसके साथ खेलते हुए अपना वीडियो बनवाने लगा। इस दौरान युवक ने जहरीले सांप से अपनी जीभ पर डंक मरवाया। डंक लगने के बाद युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

डंसवाने के बाद जमीन पर गिर पड़ा वसीम

डंसवाने के बाद जमीन पर गिर पड़ा वसीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर निवासी वसीम (35) को सांप से जीभ पर कटवाने का शौक था। गुरुवार को इसने एक कोबरा सांप को पकड़ा और फिर अपने साथियों के सामने खुद के जीभ पर डंसवाया। सांप के डंसने के बाद कुछ देर तक वसीम सांप को पकड़े खड़ा रहा। उसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वसीम द्वारा सांप को पकड़ने और उससे कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वसीम जहरीले कोबरा सांप को पकड़कर खेलता नजर आ रहा है। उसके बाद उसने कोबरा सांप से खुद को डंसवाया।

सांप पकड़ने का शौक था वसीम को

सांप पकड़ने का शौक था वसीम को

वसीम के इस खतरनाक शौक ने उसकी जान ले ली। वसीम की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। वसीम के दोस्तों का कहना है कि उसे सांप पकड़ना और उनसे जीभ पर डंसवाने का शौक था। वह अक्सर जहरीले सांपों से खुद को कटवाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+