SAGAR: जमीन के लिए बहा खून, भतीजों ने लाठियों से पीट-पीटकर ली चाचा की जान
Sagar News, सागर। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में बुधवार रात जमीन बंटवारे को लेकर भतीजों ने अपने चाचा पर लाठी और रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले में मृतक के परिजनों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार रात करीब 8:45 बजे घोघरा निवासी राजा राम उर्फ नारायण सिंह लोधी के बड़े भाई छतर सिंह के लड़के दलु लोधी व उसकी पत्नी वा पुत्र लाठी डंडियों से लैस होकर उसके घर आए और जमीन बंटवारे को लेकर उससे विवाद करने लगे।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राजा राम को लाठी, डंडों से जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आए धन सिंह, कनई सिंह व उनकी घर की महिलाओं को भी आरोपियों ने पीटा। घर में लड़ाई झगड़ा देख आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। हमले में घायल राजा राम को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी है।

कन्हैया लोधी ने बताया कि उनके पिताजी तीन भाई हैं, जिसमें छतर सिंह सबसे बड़े हैं। उनके बीच भूमि का बंटवारा 2 साल पहले हो चुका है, लेकिन बड़े भाई कन्हैया सिंह के बच्चे इस बंटवारे से असंतुष्ट हैं और इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। हमले में फूल बाई, द्रोपदी, बबलू को भी चोटें आई है, जिन्हें जिन्हें बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सतीश सिंह थाना प्रभारी बंडा ने बतााय कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications