कांग्रेस ने हमेशा ठगने का काम किया, भाजपा ने जनता को विश्वास दिया, सागर में बोले भाजपा के आशीष अग्रवाल
कांग्रेस ने हमेशा ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड को हमेशा उपेक्षित रखा। यहां बिजली, सड़क, पानी तक नहीं मिल पाता था। भाजपा ने जता को विश्वास दिया। 20 साल में विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं। यह बात मप्र भाजपा के मीडिया विभाग प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कही। वे शुक्रवार को सागर आए थे।

मप्र भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशीष अग्रवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा था। सोमनाथ मंदिर को लुटते हुए देखा, राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि को टूटते हुए देखा। हमारा सौभाग्य है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और हम मंदिरों को बनते हुए देख रहे हैं। भगवानों के भव्य लोकों को संवरते हुए देख रहे हैं। बाबा महाकाल का पवित्र धाम आज अपनी भव्यता के लिए विश्व विख्यात हो चुका है। जिन संत की वाणी में समरसता रची बसी थी, संत रविदास जी का सागर में भी भव्य धाम बन रहा है।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जो जन आशीर्वाद यात्राएं निकल रही हैं, उनमें भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को दोगुना आशीर्वाद मिल रहा है। जनता भाजपा सरकारों के काम को मान्यता दे रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय भाजपा के राजनीतिक दर्शन का मूल मंत्र है। इसलिए प्रमुख फैसले लेते समय हमेशा वंचित, गरीब, मजदूर और किसान हमारी आंखों के सामने रहते हैं और मध्यप्रदेश में भी भाजपा की शिवराज सरकार ने इसी वर्ग को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखा है। इसलिए मध्यप्रदेश में पार्टी को आज जो जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, वह प्रदेश में हुए विकास का, प्रगति का, गरीबों के कल्याण का, बेटियों की उन्नति का, महिलाओं की समृद्धि का, युवाओं के बढ़ते हौसलों का, आदिवासियों के सशक्तिकरण का, दलितों के उत्थान का और वृद्धों के संबल तथा सम्मान का प्रतिफल है।
रविवार को देवरी विधानसभा से सागर में प्रवेश करेगी जन आर्शीवाद यात्रा
जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बताया कि 18 सितंबर को देवरी विधानसभा के महाराजपुर से जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में प्रवेश करेगी। देवरी, सहजपुर, केसली, गौरझामर, सुरखी, बिलेहरा, चितौरा, मकरोनिया होते हुए सागर पहुंचेगी, यहां रात्रि विश्राम होगा 19 सितंबर को यात्रा नरयावली, जरुआखेड़ा, खुरई, बीना, खिमलासा, माल्थौन, बांदरी होते हुए बंडा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा l 20 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा बंडा से प्रारंभ होकर शाहपुर, गढ़ाकोटा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 3 दिन रहेगी l इस दौरान लगभग 12 रथ सभाएं और 5 मंचीय सभाएं आयोजित की होंगी।












Click it and Unblock the Notifications