Kinnar Controversy: किन्नर के भेष में बधाई वसूल रहे लड़के, आरोप: इनमें पुलिस वाले का बेटा भी शामिल
असली किन्नरों को नकली किन्नरों के कारण सड़क पर आना पड़ रहा है। आरोप है कि किन्नरों के भेष में लड़के वसूली कर रहे हैं। इनमें एक पुलिसवाले के बेटे के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

Kinnar Controversy: Madhya Pradesh के सागर में होली से पहले बधाई लेने जब किन्नर घरों में पहुंचे तो पता चला कि उनसे पहले नकली किन्नर लोगों से बधाई वसूल ले गए। जबरन डबल-डबल राशि वसूल कर ली। जानकारी लगने पर असली किन्नर सड़क पर आकर हंगामा करने लगे। बता दें कि सागर और दमोह में असली-नकली किन्नरों के बीच कई विवाद सामने आ चुके हैं। बीते दिनों तो तलवारें तक चल चुकी हैं।

मप्र के सागर जिले में किन्नरों के बंडा और गढ़ाकोटा के बाद अब असली-नकली किन्नर का विवाद सागर में भी शुरू हो गया है। रविवार को नकली किन्नरों से परेशान होकर असली किन्नरों ने सड़क पर आकर हंगामा कर दिया। किन्नरों की गुरू किरण बुआ ने अपने शिष्यों के साथ विजय टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। किन्नर किरण ने बताया कि शहर में किन्नर के भेष में लड़के घूम रहे हैं, इनमें एक पुलिस वाले का बेटा भी शामिल है। ये गलत तरीके से बधाई मांग कर न सिर्फ हमारा हक छीन रहे हैं, बल्कि लोगों कोा भी धोखा दे रहे हैं। नकली किन्नरों ने पैसों में गुंडे भी पाल रखे हें, जो लगातार असली किन्नरों पर हमले कर रहे हैं। गढ़ाकोटा और बंडा के बाद सागर में भी मुझ पर हमला किया गया, बंदूक दिखाई और सोने की चेन छीन कर ले गए। मैंने मामे की शिकायत थाने में की है, लेकिन अब तक नकली किन्नरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। किन्नरों ने हंगामे के दौरान चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नकली किन्नरों को नहीं पकड़ा गया तो वे चक्काजाम करेंगे, जिसकी जवाबदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

ऐसे हुआ शहर में नकली किन्नरों का खुलासा
होली के त्योहार को लेकर जब किन्नरों की मुखिया किरण बुआ के किन्नर शिश्य घरों में बधाई मांगने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनसे पहले ही कोई अन्य किन्नर बधाई लेकर जा चुके हैं। इतना ही नहीं ये किन्नर लोगों से दोगुने पैसे वसूल वसूल रहे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद किन्नरों ने यह बात अपने गुरू को बताई और सभी ने विजय टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
कमला बुआ के जाने के बाद से सक्रिय हैं गिरोह
बता दें कि पूर्व में किन्नरों की गुरू कमला बुआ थीं, वे महापौर भी रही हैं। उनके देहांत के बाद शहर में नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय हुआ है। किन्नर रानी के अनुसार हमारी असली गुरू किरण बुआ हैं, जो कमला बुआ के बाद गद्दी की उत्तराधिकारी हैं, लेकिन नकली किन्नरों का गिरोह हमारी रोजी-रोटी दीन कर हमें जान से मारने पर उतारू है।
Recommended Video
वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल भी जारी किया है
किन्नर नारी के अनुसार नकली किन्न्रों के गिरोह में नैना, आरती, सोनिया और कई लड़के शामिल हैं। रानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके घरों में आने वाले किन्नरों को वेरीफाई करना है तो किरण बुआ के मोबाइल नंबर 9893546925 पर संपर्क कर बात करें और नकली किन्नरों से सावधान रहें।












Click it and Unblock the Notifications