MP को Sagar ही नई राह दिखाएंगा, सागर में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने सागर में कहा कि मप्र में बदलाव निश्चित है, परंतु आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रदेश को सागर ही एक नई राह दिखाएगा। उन्होंने यह बात आगामी 22 अगस्त को सागर में मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित आम सभा को लेकर कही। बता दें कि खरगे की सभा को लेकर प्रदेश के सीनियर नेताओं ने सागर में कैंप कर लिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं प्रभारी लखन घनघोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक सहित प्रदेश कांग्रेस के कई सीनियर लीडर सागर में कैंप कर रहे हैं। बुंदेलखंड में भाजपा द्वारा मंदिर-मोदी कार्ड चलने के बाद अब कांग्रेस राहुल-प्रियंका गांधी के बजाय मल्लिकार्जुन खरगे की सभा कराकर एससी-एसटी मतदाताओं तक पहुंच बनाना चाहती हैं। सभा की तैयारियों प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी देखरेख में करा रही हैं।
सागर में कांग्रेस की आंधी चलना चाहिए
संभागीय समन्वय समिति में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में मोदी को बैरंग वापस लौटा दिया था वैसे ही सागर का कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ खरगेजी की सभा को सफल बनाने के लिए जुट जाए।सागर में कांग्रेस की आंधी चलना चाहिए। 22 अगस्त को होने वाली आमसभा के प्रभारी एवं जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि सागर के लोगों में लड़ने की असीम क्षमता है। यहां के लोग तीन-तीन मंत्रियों के आतंक के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और 10 बार जनता के द्वारा चुने गए हैं, वे हमारे बीच में आ रहे हैं।
बैठक को पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, मुकेश नायक, प्रभारी अवनीश भार्गव, अंजू बघेल, भूपेंद्र गुप्ता, विधायक तरवर लोधी, नीरज दीक्षित पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, पारुल साहू, प्रताप सिंह लोधी, जीवन पटेल, कमलेश साहू के अतिरिक्त सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना एवं निवाड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला शहर कांग्रेस कि प्रभारी अंजू बघेल एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया।












Click it and Unblock the Notifications