Nag Nagin Video: बिल से बाहर निकलकर रोमांस करने लगे नाग-नागिन! दो दिनों तक नजरें टिकाए रहे लोग... देखें वीडियो
Nag Nagin Video: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बारिश के बाद नाग नागिन का जोड़ा (Nag-Nagin Video) रोमांस करते रेस्क्यू किए गए हैं। करीब दो दिनों तक नाग नागिन का जोड़ा क्षेत्र के अलग-अलग जगह में जाकर रोमांस कर रहा था।
बटालियन इलाके में स्थित एक खंडहर मकान से नाग-नागिन का जोड़ा रेस्क्यू किया गया है। नाग-नागिन के जोड़े को देख आसपास के लोग दंग रह गए। उन्होंने स्नेक कैचर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर अकील बाबा के बेटे असद खान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

रेस्क्यू में पकड़ाया नाग-नागिन का जोड़ा धामन प्रजाति का है। नागिन करीब 3 फीट लंबी और नाग करीब 5 फीट लंबा था। रेस्क्यू में जैसे ही स्नेक कैचर ने जोड़े का रेस्क्यू किया तो वह गुस्से में फुफकारने लगे। बाइक के पहिए से लिपट गए। जैसे-तैसे स्नेक कैचर ने उन्हें कंट्रोल में किया और साथ ले गए। नाग-नागिन के जोड़े को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
Recommended Video
स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि दो दिन से लगातार बटालियन क्षेत्र में नाग-नागिन होने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू किया तो एक सांप को पकड़ लिया। लेकिन दूसरा भाग गया था। जिसके बाद पकड़ाए सांप को भी छोड़ दिया।
इसके बाद मंगलवार को फिर क्षेत्रवासियों ने फोन पर सूचना दी कि खंडहर में नाग-नागिन के जोड़े का मिलन हो रहा है। सूचना मिलते ही बेटे असद खान को मौके पर भेजा, जहां असद ने रेस्क्यू कर नाग-नागिन के जोड़े का सुरक्षित रिस्क किया गया है अब जंगल में छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications