Sagar: बीएमसी डीन, अधीक्षक को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने किया समन, जबरन नौकरी छुड़वाने का आरोप
बीएमसी के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में पूर्व में पदस्थ रहे प्रो. प्रवीण जयराम तायड़े की शिकायत पर राष्ट्रीय अजा आयोग ने सागर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सह कलेक्टर, एसपी सागर, बीएमसी डीन को दिल्ली तलब किया है। आयोग ने समन जारी

Madhya Pradesh के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पूर्व में पदस्थ फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण जयराम तायड़े की शिकायत को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया हैं। पूर्व में जारी नोटिस के जवाब से संतुष्ट न होने के बाद अजा आयोग ने अब बीएमसी डीन, पुलिस अधीक्षक सहित कलेक्टर को आगामी 9 फरवरी को दिल्ली में आयोग के सामने तलब करने समन जारी किया है। आयोग ने इस मामले में अभी तक की गई तमाम कार्रवाई, नोटिस के जवाब सहित पूरी फाइल लाने के निर्देश दिए हैं।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में करीब चार महीने पहले तक पदस्थ रहे फॉरेंसिक मेडिसिन साइंस के प्रो. प्रवीण जयराम तायड़े ने बीएमसी प्रबंधन के खिलाफ उनको नौकरी से निकालने के लिए प्रताड़ित करने की शिकायतें की थीं। जब स्थानीय स्तर से इनका निराकरण नहीं हुआ तो प्रो. तायड़े ने आयोग में शिकायत की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने यहां से नौकरी से रिजाइन कर महाराष्ट्र के किसी कॉलेज में नौकरी ज्वाइन की है। उनकी शिकायत पर पूर्व में अजा आयोग ने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद बीएमसी डीन ने करीब 50 पेज का जवाब तैयार कर आयोग को भेजा था। जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने बीएमसी डीन, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को समन जारी कर भौतिक रुप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और अब तक की कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

तायड़े ने जातिगत अपमान व मानसिक परेशान करने के आरोप लगाए थे
बता दें कि प्रो. प्रवीण तायड़े और उनकी पत्नी सागर बीएमसी में पदस्थ रही हैं। सेवाकाल के दौरान डॉ. तायड़े ने बीएमसी प्रबंधन पर उनका जातिगत अपमान करने, मानसिक रुप से परेशान करने ओर कॉलेज से बाहर करने की आयोग को शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications