Sagar : वर्दीवाला जादूगर, मंच से​ दिखाई हाथ की सफाई, फिल्मी गाने भी सुनाए

सानौधा इलाके में मकर संक्रांति से आगामी 10​ दिन तक सानौधा महोत्सव मेले का आयोजन किया जाता हैं। शनिवार को मेले में मंच पर सानौधा थाना प्रभारी जगलिंग करते, गाना गाते नजर आए। मेले में राई नृत्य का आयोजन भी किया गया था।

Sagar : वर्दीवाला जादूगर

सागर के सानौधा मेले में वर्दीवाले साहब का नया रूप देखने को मिला। यहां कोतवाल साहब वर्दी में ही मंच पर जादूगरी दिखाते नजर आए। उन्होंने जगलिंग कर, रुमाल से रिंग निकालने का प्रदर्शन तो किया ही, माइक थामकर मंच से सुरीली आवाज में गाना भी सुनाया।

Sagar : वर्दीवाला जादूगर

मप्र के सागर जिले के सानौधा में मकर संक्रांति के मौके पर सानौधा महोत्सव मेले का आयोजन किया जाता है। यह 10 दिनों तक चलता है। मेले में शनिवार को राई नृत्य सहित अन्य आयोजन रखे गए थे। इसमें सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया था। आयोजन के दौरान उन्होंने मंच से हाथ की सफाई, जादूगरी का नमूना दिखाया। इतना ही नहीं जब उनके परिचितों ने उनसे कुछ सुनाने की फरमाइश की तो वे बिन हिचके कराओके पर नीलकमल फिल्म का गाना आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार...भी सुनाया।

Recommended Video

    कोतवाल साहब ने मंच पर दिखाया जादू, सुनाया गाना

    सानौधा पंचायत व आसपास के लोग मिलकर आयोजन करते हैं
    सानौधा इलाके में इस मेले का आयोजन सानौधा सरपंच व आसपास के गांवों के प्रमुख लोग मिलकर करवाते हैं। इस मेले की परम्परा सैकड़ो वर्ष पुरानी है। यह मेला बेवस नदी के किनारे प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लगता है। इसी मेले में बतौर मुख्य अतिथि टीआई संजय ऋषिश्वर पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर जगलिंग, रस्सी को काटकर जोड़ना, रूमाल से रिंग निकालने का मैजिक दिखाया। वहीं आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार... गीत भी गाया। जिससे दर्शक भी उनकी प्रशंसा करते रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+