Sagar News: राहतगढ़ में तेंदुए का आतंक, शावकों संग लाल पहाड़ी पर उछलकूद का वीडियो वायरल
सागर जिले के राहतगढ़ के पोपलखेड़ी गांव के लाल पहाड़ पर एक तेंदुए की उछल-कूद का वीडियो सामने आने के बाद तीन गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग अलर्ट मोड पर आकर गांवों में मुनादी भी करवा रहा है।

सागर के राहतगढ़ इलाके से पहाड़ी पर तेंदुए के मूवमेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह इलाका पीपलखेड़ी गांव में नदी के दूसरी तरफ लाल पहाड़ी का इलाका यहां तेंदुए की मौजूदगी का वीडिया एक युवक ने अपने खेत से बनाया था। उसकी परिजन महिला भी वीडियो में दिख रही हैं। तेंदुआ तीन-चार दिन से यहां दस्तक दिए हैं। वीडियो में दिख रहे इलाके में एक गुफा भी पहाड़ पर नजर आ रही है, संभव है मादा तेंदुआ ने अपने शावकों के लिए यह गुफा मांद के रुप में बना रखी हो।
वन विभाग मौके पर पहुंचा, तीन गांवों में अलर्ट कराया है
वन विभाग के रेंजर दिनेश कौशल ने बताया कि पोपलखेड़ी के लाल पहाड़ इलाके व रसूलपुर, शिकारपुर के जंगलों में तेंदुआ का मूवमेंट मिला है। तेंदुए के साथ 2 शावक भी हैं। तेंदुए ने अभी तक किसी को चोट नहीं पहुंचा न हमला किया है, जंगी में जरूर गाय के बछड़े का शिकार किया है। गांवों में सूचना भेजी गई है, कोई भी व्यक्ति पहाड़ी या जंगल की तरफ न जाएं। तेंदुए का रेस्क्यू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इधर आबादी के निकट तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications