MP BJP की रणनीति से Congress को झटका, सागर में खड़गे की सभा स्थगित

बीजेपी की रणनीति से कांग्रेस चित्त, खरगे की सभा करना पड़ी स्थगित

मध्य प्रदेश भाजपा (MP BJP) ने रणनीति के तहत सागर ​जिले में संत रविदास मंदिर भूमिपूजन का कार्यक्रम दो ​दिन पहले करके कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक को तगड़ा झटका दे दिया। दरअसल पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) 13 अगस्त और पीएम मोदी (PM Modi) 14 अगस्त को सागर आ रहे थे। भाजपा संगठन ने पीएम के कार्यक्रम को 2 दिन पहले यानि 12 अगस्त को कर लिया। जिसके बाद अब खड़गे को अपनी सभा स्थगित करना पड़ी है।

बीजेपी की रणनीति से कांग्रेस चित्त, खरगे की सभा करना पड़ी स्थगित

Madhya Pradesh की BJP सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को साधने के लिए सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास लोक व मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार 25 जुलाई से प्रदेश भर में बीजेपी द्वारा संत रविदास समरसता रथ यात्रा भी निकाली जा रही थी। इस यात्रा को 12 अगस्त को सागर पहुंचना था, जबकि 14 अगस्त को बीजेपी का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन इस आयोजन से एक दिन पहले, यानी 13 तारीख को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा प्रस्तावित हो गया था।

BJP ने अपने कार्यक्रम को दो दिन पहले यानी 12 अगस्त को निर्धारित कर लिया, लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा स्थगित हो गया है। बता दें बुंदेलखंड की राजनीति के फैसले में अहम भागीदारी निभाने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए एमपी के दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस अब एड़ी- चोटी का जोर लगाने लगे हैं. बीजेपी इसके लिए 100 करोड़ रुपये का मंदिर निर्माण कराने जा रही है। सागर में आयोजित मंदिर निर्माण भूमिपूजन 14 अगस्त को निर्धारित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+