MP: बारात से पहले दूल्हे की उठी अर्थी, कार्ड बांटने निकला तो बाइक एक्सीडेंट में चली गई जान
मप्र के सागर में हृदय विदारक घटना सामने आई है। शनिवार को बांदरी के देवरी गांव निवासी शुभम सेन की बारात जानी थी। वह अपनी शादी के कार्ड बांटने गया था। गुरुवार की रात हाईवे पर उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में शुभम

दूल्हा बनकर, घोड़ी चढ़कर शनिवार को शुभम की धूमधाम से बारात निकलनी थी, लेकिन परिजन के कांधों पर उसकी अर्थी को विदा करना पड़ा। दरअसल मप्र के सागर जिले में बांदरी के देवरी निवासी शुभम सेन की आज बारात उठनी थी, वह दो दिन पहले दोस्तों के साथ कार्ड बांटने निकला था। हाईवे पर उसकी मोटर साइकल की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक में आग लग गई और वह धू-धू कर जलकर खाक हो गई। इधर शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथियों सहित कुल 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बांदरी में मंत्री कार्यालय के पास हाईवे पर दो बाइक भिड़ंत की घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना इतनी जबरस्त थी कि बाइकों में सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे। शुभम सेन की गाड़ी जिस बाइक से टकराई उसमें पेट्रोल टैंक फटते ही आग लग गई थी, इससे शुभम की घटनास्थल पर ही जान चली गई। शुभम के साथ बाइक पर प्रद्युम लोधी, ब्रजकिशोर पवार निवासी ग्राम देवरी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर बैठे अमन राय व सौरभ लोधी निवासी बांदरी भी घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले युवक शुभम सेन निवासी ग्राम देवरी थाना बांदरी की शनिवार को शादी होने वाली थी। अपनी ही शादी की खरीदारी करने के व निमंत्रण पत्र बांटने गुरुवार को बांदरी के बाजार गया था। लौटते समय रात में यह हादसा हुआ हो गया।
Recommended Video
हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बांदरी थाने के उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत के अनुसार शुभम के शव का मालथौन के अस्पताल में पीएम कराया गया है, इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications