Sagar News: आधे शहर में ब्लैक आउट जैसे हालात, 10 घंटे से बिजली बंद
सागर के बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आधे शहर में ब्लैक आउट हो गया। करीब 10 घंटे से शहर की घनी आबादी वाले वार्ड अंधेरे में डूबे हैं। लोगों को भीषण गर्मी में रतजगा करना पड़ रहा है।

सागर में बिजली विभाग के नगर संभाग के अधीन सब स्टेशन में शुक्रवार शाम अचानक तकनीकि खराबी आने से करीला और धर्मश्री फीडर की बिजली बंद हो गई। बड़ा बाजार, मोहन नगर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, नरयावली नाका वार्ड, रविशंकर वार्ड, मोतीनगर वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, राजीव नगर वार्ड, अंबेडकर वार्ड, बाघराज वार्ड, केशवगंज वार्ड, काकागंज वार्ड से लेकर घनी आबादी वाले डेढ़ दर्जन से अधिक वार्डो में रात साढ़े तीन बजे तक अंधेरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि सब स्टेशन से सप्लाई में परेशानी हो रही है। धर्मश्री और करीला फीडर में भी बड़ा फाल्ट आ गया है। इस कारण रेस्टोरेशन के बावजूद फीडर लोड नहीं उठा पा रहे और सप्लाई चालू करते ही बिजली व्यवस्था बार-बार ठप हो रही है।
पूछताछ केंद्र में फोन अटेंड नहीं हो रहे, अधिकारी फोन नहीं उठा रहे
शहर के घनी आबादी में तड़के तक लोग बिजली न होने से गर्मी से हलाकान होते रहे। पूरा इलाका गर्मी के कारण रातभर से जाग रहा है। लगातार फोन लगाने के बावजूद बिजली दफ्तर के पूछताछ केंद्र के फोन नंबर 07582 223333 और 07582 224141 फोन या तो बिजी आ रहे या रिसीव नहीं हो रहे। लोगों ने बिजली विभाग के आधा अधिकारियों को फोन लगाए तो उनके फोन रिसीव नहीं हो रहे। सोशल मीडिया पर रातभर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते रहे।
Recommended Video

सब स्टेशन और धर्मश्री फीडर में बड़ा फाल्ट है
शुक्रवार शाम को बिजली सब स्टेशन नगर संभाग से लेकर धर्मश्री फीडर में तकनीकि खराबी आने से बड़ा फॉल्ट बन गया है। टीमें सुधार कार्य में रातभर से जुटी हैं। बार-बार सप्लाई चालू की जा रही है, लेकिन वोल्टेज की समस्या हो रही है। फीडर के ट्रांसफॉर्मर लोड नहीं उठा पा रहे। लगातार टीमें मेंटेनेंस में जुटी हैं। यह सही है कि लोगों को समस्या हो रही है।
- सीएस पटेल, सब इंजीनियर व मेंटेनेंस प्रभारी, नगर संभाग सागर












Click it and Unblock the Notifications