सराफा व्‍यापारी के अपहरण, लूट में पुल‍िस तीसरे द‍िन भी खाली हाथ, जैन समाज ने थाना घेरा

सागर, 15 जून। मप्र के सागर ज‍िले के जरुवाखेडा में क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लुटेरों ने ज‍िस सराफा व्‍यापारी का अपहरण कर बाद में उसकी दुकान लूट ली थी, उस मामले में पुल‍िस तीसरे द‍िन भी खाली हाथ है। अपहर‍ित क‍िए गए व्‍यापारी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुल‍िस ने इस मामले में व्‍यापारी का फोटो और सूचना सार्वजन‍िक करते हुए जगह-जगह पंपलेट लगवाएं हैं। इधर जैन समाज पुल‍िस की लचर जांच से आक्रोश‍ित होकर सडक पर उतर आई है।

चौकी का घेराव किया

सागर ज‍िले में नरयावली थाना क्षेत्र के जरुवाखेडा में विमल ज्‍वेलर्स के नाम से सराफा दुकान चलाने वाले मुन्‍नालाल जैन तीन द‍िन से लापता हैं। शन‍िवार की रात करीब 9 बजे एक काले रंग की कार से कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर आए थे, वे पूछताछ के नाम पर मुन्‍नालाल जैन को अपने साथ ले गए थे। तभी से वे लापता हैं, उसकी रात लुटेरे वापस आए और चाबी से मुन्‍नालाल की दुकान खोलकर पूरा सोना, चादी, जेवर और नकदी ले गए थे। मामले में पुल‍िस सिर्फ जांच का आश्‍वासन दे रही है।

जैन समाज ने टीआई के ख‍िलाफ मोर्चा खोला
समाज के व्‍यापारी के अपहरण को लेकर और कोई सुराग न म‍िलने के बाद जैन समाज आक्रोश‍ित हो गई है। बुधवार को समाज के लोगों ने सडक पर उतरकर प्रदर्शन किया और चौकी प्रभारी के ख‍िलाफ नारेबाजी करते हुए चौकी का घेराव किया है। मामले में जल्‍द कार्रवाई कर व्‍यापारी को वापस लाने की मांग की है। जरुवाखेडा के पूर्व उप सरपंच द‍िलीप जैन ने बताया कि मुन्‍ना गायब हैं, वो ज‍िंदा है या नहीं यह तक पुल‍िस पता नहीं लगा पाई है। चौकी प्रभारी मुख्‍यालय पर नहीं रुकते, रात में गश्‍त नहीं करते, ज‍िस कारण मुख्‍य मार्ग पर इतनी बडी घटना घट‍ित हुई है। पुल‍िस की पूरी लापरवाही से अपहरण हुआ है।

पुल‍िस की टीमें जांच के ल‍िए गई हैं
पुल‍िस मामले में गंभीर है, अलग-अलग टीमें पतासाजी के ल‍िए भेजी गई हैं। मामले में जल्‍द ही खुलासा किया जाएगा। आला अध‍िकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जेपी ठाकुर, थाना प्रभारी, नरयावली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+