PM Awas :रईसों ने मकान लिए, गरीबों को किराए पर दिए, कुछ ने बेचकर मुनाफा कमा लिया
नगर निगम सागर ने पीएम आवास योजना में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच में सामने आया है कि इन आवासों में गरीब किराए पर रह रहे हैं। अमीरों ने मकान लेकर गरीबों को किराए पर दे दिए।

बाघराज वार्ड स्थित महाराजा छत्रसाल नगर आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले परिवारों का सत्यापन करने के किए महापौर संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल में लिए गए निर्णय अनुसार गठित की गई 4 सदस्यीय समिति सदस्यों पार्षद अनूूप उमिॅल, मेघा दुबे एवं शैलेष केशरवानी ने नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ छत्रसाल नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया और वहां पर रहने वाले परिवारों से चर्चा कर जानकारी ली की जिस व्यक्ति के नाम से आवास आवंटित किया गया है, उसी व्यक्ति का परिवार और आवास में निवास कर रहा है अथवा उसके नाम से आवंटित आवास में अन्य कोई व्यक्ति या परिवार निवासरत हैं। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एकत्रित की गई।

Recommended Video

निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने छत्रसाल नगर कॉलोनी में रहने वाली परिवारों को ताकीद देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा जिस व्यक्ति के नाम से आवास आवंटित किया गया है उसी व्यक्ति का परिवार उसमें निवास करें अन्यथा की स्थिति में किसी अन्य व्यक्ति के निवास करते हुए पाए जाने पर आवास आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार होगा जिसको आवास आवंटित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Sagar News: मिशनरी बालगृह से बच्चा गायब! आयोग ने जताई मानव तस्करी की आशंका
14 आवासों में 14 घरों में मिले किराएदार
निरीक्षण के दौरान चार ब्लाकों के 48 आवासों में रहने वाली परिवारों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें 21 व्यक्ति स्वयं निवास कर रहे हैं। 14 व्यक्तियों द्वारा अपने आवास किराए पर दे दिए हैं, एक व्यक्ति द्वारा आवास को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है तथा एक व्यक्ति अपने आवास को बेचने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा 9 आवासों पर ताला लगा हुआ पाया गया जबकि 2 मकान खाली मिले।












Click it and Unblock the Notifications