नाग-नागिन के मिलन में खलल डाला तो गुस्से से फुफकारने लगे
दमोह के गुबरा में सांपों के मिलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें नाग-नागिन का एक जोड़ा पत्थरों के ढेर के बीच प्रेमालाप करता नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नाग-नागिन के प्रेमालाप का अनोखा नजारा दिखाई दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वह वहीं ठहर गया। देखते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत मोबाइल निकालकर इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, नाग-नागिन का यह जोड़ा गुबारा कला गांव के राय वेयर हाउस के सामने लगे पत्थरों के ढेर में प्रेमालाप कर रहा था, इसका पता तब चला, जब कुछ लोगों ने पत्थरों के ढेर के पास हलचल देखी। लोगों ने इस नजारे को देखा तो देखते ही रह गए, इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: नाग-नागिन का चल रहा था प्रेमालाप, लोगों ने डाला खलल, फिर स्नेक कैचर के पैरों को जकड़ निकाला गुस्सा
नाग-नागिन हमला न कर दें, डर-डर कर देखा
नाग-नागिन के इस प्रेमालाप को लेकर लोगों में उत्सुकता और कौतुहल के साथ भय भी नजर आ रहा था। कुछ लोगों का कहना था कि मिलन में खलल पड़ने पर नाग-नागिन हमला कर सकते हैं तो कुछ लोगों का कहना था कि सांप उनके घर तक पीछा कर डस सकता है, इसलिए इनको छेड़ना नहीं चाहिए। हालांकि युवाओं को इन बातों से कोई सरोकार नहीं था और वे वीडियो बनाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications