सागर में पेशी पर आए बदमाश की कोर्ट के बाहर गोली मार हत्या, लोगों में फैल गई दहशत

सागर। मध्य प्रदेश की सागर एसडीएम कोर्ट में पेशी कर बाहर आए एक शख्श की फिल्मी स्टायल में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। संदीप उर्फ गोलू दबाड़े को ठीक एसडीएम कार्यालय के गेट पर गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की संख्या 2 दो सकती है, जो चार पहिया वाहन लेकर आए थे।

Murder of Criminal Sandeep in sagar Madhya Pradesh

पुलिस के अनुसार मृतक संदीप का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसे हर माह एसडीएम कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता था। सोमवार को भी वह अपने एक साथी के साथ अपनी उपस्थिति देने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार संदीप की हत्या में पुरानी रंजिश भी वजह हो सकती है। पुलिस ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

पुरारी रंजिश हो सकती है वजह

पुलिस के अनुसार फिलहाल हत्या की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, मगर माना जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है, क्योंकि संदीप भी कई वारदातें कर चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+