Sagar: मंदसौर जेल में पदस्थ जेलर के पुश्तैनी घर में लगी आग, बुजुर्ग माता-पिता जिंदा जले
सागर के देवरी में सराफा बाजार इलाके में एक मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। घटना में एक बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दंपति मंदसौर जेल में पदस्थ जेलर नवीन नेमा के माता-पिता थे।


Recommended Video
सागर: सिने अभिनेता गोविन्द नामदेव ने किया पोस्टर लांच,देखें Video
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देवरी के सराफा बाजार में स्थित मकान में अकेले रहने मृतक बुजुर्ग दंपति के एक बेटा और बेटी हैं। आगजनी की घटना में मृत हुए दंपति का बेटा नवीन नेमा केंद्रीय जेल मंदसौर में जेलर है, जबकि उसका दामाद मनोज नेमा सागर के डाॅ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि स्थित केंद्रीय विद्यालय में लाइब्रेरियन है। बुजुर्ग के बेटे व बेटी-दामाद को पुलिस ने फोन पर हादसे की सूचना दी थी।
नीचे कपड़े की दुकान, ऊपर रहते थे बुजुर्ग दंपति
जानकारी अनुसार देवरी के सराफा बाजार स्थित जिस मकान में दर्दनाक हादसा और आगजनी की घटना सामने आई है, उसमें दंपति ने अपने मकान का ग्रांउड फ्लोर किराए पर दे रखा था। इसमें कपड़े की दुकान मौजूद थी, जबकि पहली मंदिर पर दोनों बुजुर्ग रहते थे। मंगलवार तड़के लोगों ने घर से आग की लपटे उठती देखीं तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी। घटना में जिनकी मौत हुई हैं उनका नाम 72 वर्षीय रामेश्वर नेमा व उनकी पत्नी जानकी नेमा हैं। हादसे के बाद सागर, रहली, गढ़ाकोटा सहित अन्य जगह से फाॅयर लाॅरी मौके पर पहुंची थी। आग इतनी भीषण थी कि रात 2 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह करीब 7 बजे आग को बुझाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications