MP election 2023: सागर कांग्रेस में मची भगदड़! मंत्री प्रहलाद पटेल के सामने सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

MP election 2023: एमपी के चुनावी समर में कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखी जा रही हैं। सागर में फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। लोधी समुदाय में रुतबा रखने वाले कई नेताओं ने बीजेपी ने का दामन थाम लिया। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश सचिव की पत्नी और ग्रामीण कांग्रेस जिला सचिव ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

सागर जिले की देवरी विधानसभा में एन चुनाव के वक्त मची उथल-पुथल से पार्टी के अंदरखाने में हड़कंप की स्थिति हैं। क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिश्चंद्र लोधी की पत्नी रश्मि लोधी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

MP-election-2023-Stampede-in-Sagar-Congress

साथ ही कांग्रेस से ग्रामीण जिला सचिव और अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के संभागीय युवा अध्यक्ष अरविंद लोधी ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि 'मेरी पार्टी द्वारा उपेक्षा की गई जिसमे उन्होंने क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक नेता तक सिमट गई है और क्षेत्र में पार्टी द्वारा हमारी लगातार उपेक्षा की जा रही हैं। जिससे आहत होकर में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

एक दिन पहले विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े चेहरे के रूप सिद्धार्थ तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन की थी। सिद्धार्थ, श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। बीजेपी में शामिल होना, कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+