Ladli Behna Scheme: घूंघट वाली फोटो लगी है तो आवेदन हो सकते हैं निरस्त
लाड़ली बहना योजना के पंजीयन में यदि महिलाओं ने चेहरे पर घूंघट डालकर फोटो खिंचाई है तो उनके आवेदन निरस्त हो सकते हैं। स्क्रूटनी के दौरान इसी तरह की अन्य तकनीकि कमियों वाली महिलाओं के आवेदन हटाए जा सकते हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के ठीक पहले मप्र सरकार के मुखिया की महत्वकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। 30 अप्रैल तक इसके फॉर्म सबमिट कर पोर्टल का लॉक कर दिया गया है। 15 मई तक दावे-आपत्तियां बुलाई गई हैं। नगरीय निकायों, वार्डों और पंचायत कार्यालयों में सूची उपलब्ध है।
Recommended Video

इधर महिला बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार सरकार पात्र-अपात्र के लिए पंजीयकृत आवेदनों की स्क्रूटनी कराएगी। इसमें सबसे अहम मामला जो सामने आया है, उसमें यदि महिला ने पंजीयन के समय चेहरे पर घूंघट डालकर फोटो खिंचाई है और चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा तो ऐसे आवेदन निरस्त हो सकते हैं। इसके अलावा यदि सीधे तौर पर फोटो न खिंचाकर फोटो से फोटो की फोटो ली गई है या स्कैन की गई है तो ऐसे आवेदन, आधार नंबर से बैंक अकाउंट की केवायसी, डीबीटी नहीं है तो ऐसे आवेदन भी निरस्त किए जा सकते हैं। हालांकि इसको लेकर फैसला सीएम स्तर की बैठक में किया जा सकता है कि आवेदन में यदि कमी है, तो उसे संशोधन का मौका मिलेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications