MP assembly election 2023: सागर की बंडा सीट जीतने बेताब BSP, रंजोर सिंह बुंदेला इस तरह भर रहे दम
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश के सागर की बंडा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रंजोर सिंह बुंदेला का कहना है कि बण्डा से उनकी जीत सभी के लिए मंगलकारी साबित होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जनता ने चुना तो बंडा का पिछड़ापन दूर करेंगे।
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वो नकारात्मक और जोड़- तोड़ की राजनीति करने के बजाय निर्वाचन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना चाहते है। आजादी के 75 सालों बाद बाण्डा क्षेत्र को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो जाना चाहिए था लेकिन सच बिल्कुल अलग है, यहां शून्य विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राजनीति के रास्ते समाज सेवा करने के उत्साह ने उन्हें बंडा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। बण्डा में जाति की राजनीती के कारण ही किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही। पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के दर्द को सुनने वाला यहाँ कोई नहीं है,जाति की सियासत करने वाले ही यहाँ मालामाल होते रहे प्राकृतिक सौंदर्य और वनों से आच्छादित बंडा विधानसभा क्षेत्र को पूर्व के सभी नेताओं ने एटीएम की तरह उपयोग किया। पिछले कई साल से कर्ज लेकर किसान बुआई कर रहे लेकिन फसल तो दूर, बुआई की लागत तक नहीं निकल रही,साथ ही उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की मुसीबत सुनने वाला भी कोई नहीं और न आज तक किसी भी ने इनका सहयोग किया ।
रंजोर सिंह बुंदेला ने बताया कि यदि क्षेत्र की जनता मुझे चुनती है तो जनता का सेवक होनें के नाते मै यह संकल्प लेता हूँ कि गरीब, किसान, मजदूर , बेरोजगार, युवाओं और व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करूँगा। इसके लिए आप सभी लोग बसपा को जिताने का संकल्प ले, मै क्षेत्र के हर तबके के लोगों के चेहरे पर खुशी देखना चाहता हूँ।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications