Sagar News: जग्गू यादव हत्याकांड में फरार आरोपी मिश्री चंद गुप्ता ने एक साल बाद कोर्ट के समक्ष किया सरेंडर
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्य प्रदेश
Sagar News: मकरोनिया चौराहे पर हुए जग्गू यादव हत्याकांड के आरोपी मिश्रीचंद्र गुप्ता ने एक साल बाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। यह हत्याकांड करीब एक वर्ष पहले हुआ था, जिसमें एक युवक को मकरोनिया चौराहे पर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मामले के आरोपीयों को बारी बारी से गिरफ्तार किया था, लेकिन एक आरोपी, पूर्व भाजपा नेता मिश्रीचंद्र गुप्ता, वह काफी दिनों से फरार था।

गुप्ता ने शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने के बाद, न्यायालय ने मिश्रीचंद्र गुप्ता को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले उसे पुलिस की तलाश में रहते हुए कई बारी गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह लम्बे समय तक फरार रहा था।
जग्गू यादव हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार होने वाले आरोपीयों के सभी सम्बंधित प्रमाण पत्रों और तथ्यों की न्यायिक प्रक्रिया जल्दी ही शुरू हो सकती है।
कब हुआ था जग्गू यादव हत्याकांड
एक साल पहले, ये घटना घटित हुई, जिसमें भाजपा नेता मिश्रीचंद्र गुप्ता और यादव समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। कोरेगांव निवासी फरियादी सोनू यादव ने बताया कि उनके पिता अच्छेलाल यादव (उम्र 35 साल) को लवी गुप्ता, लकी, हनी, जितेंद्र, मिश्रीचंद्र, वकील, धर्मेंद्र गुप्ता, और आशीष मालवीय के साथ विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान लवी और उसके साथी ने मिलकर जगदीश पिता पूरन यादव (उम्र 30 साल) को कोरेगांव में कार में बैठाया, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में एक युवक को भी चोट आई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। फरियादी के अनुसार, प्रकाश यादव मकरोनिया में दूध डेयरी चलाते हैं और उन्होंने फोन पर सूचना दी कि गुप्ता परिवार के सदस्यों के साथ उनका विवाद हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आरोपित व्यक्तियों ने जगदीश के साथ लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की थी।












Click it and Unblock the Notifications