Social Media और फॉलोवर्स से तय हो रहा मंत्रियों का परफॉर्मेंस, विधायकों-नेताओं में भी लगी होड़
MP Assembly Elections 2023: सरकारें और राजनेताओं, राजनीतिक पार्टियां अपने मंत्रियों, विधायकों का परफॉर्मेंस जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी माप रही हैं। किस विधायक, मंत्री, विपक्षी विधायक, पार्टियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कितने फॉलोवर्स हैं, यह उनके काम और सक्रियता का पैमाना तय कर रहा है। सागर जिले से प्रदेश में तीन मंत्री, सहित भाजपा के तीन विधायक और कांग्रेस के दो विधायक हैं। ये सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय हैं, कौन सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रहा है, आइए नजर डालते हैं।

प्रदेश के मुखिया और विधायक दल के नेता शिवराज सिंह चौहान गंभीरता के साथ यह बात कह चुके हैं कि सिर्फ मैदानी स्तर पर राजनीति न चमकाई जाए बल्कि लोगों से जुड़ने के मजबूत आधार सोशल मीडिया पर भी सक्रियता सुनिश्चित की जाए।कुछ नेताओं ने इस बात को भाजपा का बतौर एजेंडा स्वीकार कर लिया और सोशल मीडिया को अपनी राजनीतिक विचारधारा में भी शामिल कर लिया, लेकिन सागर जिले की कुछेक विधान सभाओं के सिटिंग एमएलए तो कांग्रेस विधायकों से ही सोशल मीडिया पर पीछे चल रहे हैं। हम बारी-बारी से बता रहे हैं कि सागर जिले की 6 विधानसभाओं में मौजूद भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर कितने दमदार चल रहे हैं। इनके फालोवर्स कितने हैं साथ ही मैदानी स्तर के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कितनी वाहवाही लूट रहे हैं।
सागर विधायक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं
सागर जिले में सबसे पहले सागर विधानसभा के विधायक शैलेन्द्र जैन की बात करते हैं । शैलेन्द्र जैन ने सन 18 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक की थी साथ ही एक लम्बे समय से सोशल मीडिया में सक्रियता सुनिश्चित करते आ रहे हैं। शैलेन्द्र जैन का सोशल मीडिया एकाउंट हर राजनीतिक गतिविधि से भरा पड़ा है । पूर्व सूचना से लेकर हर कार्यक्रम के समापन तक का पूरा लेखा-जोखा शैलेन्द्र जैन के फेसबुक एकाउंट में नजर आ जाएगा। फेसबुक एकाउंट पर भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन के 94000 फालोवर्स हैं। यह संख्या किसी भी एकाउंट एडमिन के लिए सम्मानजनक संख्या मानी जा सकती है। एक विधायक के रूप में शैलेन्द्र जैन का सोशन मीडिया से जुड़ा यह परिचय इनकी लोकप्रियता के लिए काफी है।
बीना और नरयावली विधायक सोशल मीडिया पर कम नजर आते हैं
बीना से भाजपा विधायक महेश राय की बात की जाए तो महेश राय सोशल मीडिया पर बहुत कम अपनी सक्रियता सुनिश्चित करते आ रहे हैं। इनके फालावर्स हिडन में चल रहे हैं। 17 जुलाई के बाद इन्होंने अपने एकाउंट में पार्टी से जुड़े बड़े कार्यक्रमों तक को साझा नहीं किया है। फिलहाल 14 सितम्बर को प्रधानमंत्री से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम इनके विधानसभा क्षेत्र में होने वाला है, लेकिन इस बड़े कार्यक्रम को लेकर महेश राय के एकाउंट पर कोई अपडेट मौजूद नहीं हैं। महेश राय की तर्ज पर ही नरयावली विधानसभा के भाजपा विधायक का एकाउंट भी ज्यादा सक्रिय नहीं है। विधायक प्रदीप लारिया के सोशल मीडिया एकाउंट पर मात्र 9 हजार 200 फालोवर्स हैं।
सोशल मीडिया पर जिले के तीनों मंत्रियों का शानदार परफॉर्मेंस है
अब बात सागर जिले के तीन मंत्रियों के फेसबुक एकाउंट की कर ली जाए। फेसबुक एकाउंट ही नहीं बल्कि ट्वीटर से लेकर फेसबुक और एन्स्टाग्राम एकाउंट जैसे सोशल मीडिया की साईट पर भी ये तीन मंत्री काफी सक्रिय हैं। खुरई विधायक और सरकार में कद्दावर केबीनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह का फेसबुक एकाउंट फालोवर्स से भरा पड़ा है। इस एकाउंट पर भूपेन्द्र सिंह के एक लाख 93 हजार फालोवर्स हैं जो अपने आप में सोशल मीडिया का एक बड़ा सर्च इंजन माना जा सकता है। सामाजिक सरोकारों से लेकर नवाचार तक के राजनीतिक सफर की हर सक्रियता भूपेन्द्र सिंह के एकाउंट में हाईलाईट मिलेगी। रहली विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का आफिशियल फेसबुक एकाउंट भी गंभीर चिंतन के साथ सामाजिक समरसता भावनात्मक और सरकारी योजनाओं को लेकर संगठन के आधारभूत स्लोगनों और पोस्टों से भरा हुआ है। 105 के फालोवर्स के साथ मंत्री के इस एकाउंट पर अभी भाजपा सदस्यता अभियान का वालपेपर डिस्प्ले हो रहा है।
गोविंद राजपूत के फेसबुक पर दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं
अब बात करते हैं जिले के एक और कद्दावर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की तो राजस्व परिवहन महकमे के कद्दावर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की सोशल मीडिया पर राजनैतिक यात्रा शानदार है। गोविंद सिंह राजपूत के अकेले फेसबुक एकाउंट के फालोवर्स 2 लाख से ज्यादा हैं। साथ ही टवीटर सहित व्हाट्सएप ग्रुप इन्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के बड़े एकाउंट पर इनके जबरदस्त फालोवर्स हैं। याने जिले के तीनों मंत्रियों में से परिवहन मंत्री सोशल मीडिया में टाॅप पर चल रहे हैं। साथ ही विधायकों में सागर के शैलेन्द्र जैन सोशल मीडिया में टाॅप पर हैं और नरयावली विधायक सबसे पीछे।
कांग्रेस के दोनों विधायक सोशल मीडिया पर पीछे चल रहे
इसी प्रकार कांग्रेस के देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के फेसबुक एकाउंट पर महज 7 हजार फालोवर्स हैं। वहीं बण्डा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी के फेसबुक एकाउंट पर नरयावली विधायक से ज्यादा फालावर्स हैं।
जिले से तीनों मंत्रियों के पास सोशल मीडिया की दमदार टीम काम कर रही है
बता दें कि जिले के तीनों मंत्रियों सहित सागर विधायक के पास सोशल मीडिया से जुड़ी एक अच्छी टीम मौजूद है। जो राजनीति में जनमत को तैयार करने में जी जान से जुटी हुई है और कहीं न कहीं चुनाव नतीजों में सोशल मीडिया एकाउंट को एक बड़ा जनाधार माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications