Sagar news: शादीशुदा महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाए संबंध, पति ने देखा तो उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश के सागर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अवैध संबंध छुपाने के लिए प्रेमी की हत्या कर दी इस हत्या में महिला का साथ उसके भाई ने भी दिया दोनों ने मिलकर प्रेमी को चाकू मारा और मौत के घाट उतार दिया वहीं इसके बाद दोनों ने प्रेमी को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला का डेढ़ साल से मृतक के साथ अवैध संबंध था जिसकी जानकारी उसके पति और गांव वालों को लग गई थी इसी के चलते महिला ने प्रेमी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई जहां इस प्लानिंग में महिला का साथ उसके भाई ने दिया और दोनों ने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

Sagar

कुछ ऐसा था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तालाब में शव होने की जानकारी लगी थी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को तालाब से बाहर निकाला तो मृतक के पेट की आंतडिया बाहर निकली हुई थी। इतना ही नहीं मृतक के गले को बुरी तरह से काटा गया था। वहीं हत्या के बाद मृतक के शव को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका गया था। इधर, पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि प्रेमी को आखिर बार उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ गांव वालों ने देखा था, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लिया, तो प्रेमिका ने पूरा घटनाक्रम उगल दिया, जहां इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के भाई को भी हिरासत में लिया।

प्रेमिका ने दी दर्दनाक मौत

प्रेमिका ने बताया कि, मृतक और उसके बीच लगभग डेढ़ सालों से अफेयर था, जिसकी जानकारी पति और अन्य गांव वालों को लग गई थी। घर टूटने के डर से प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारने का फैसला लिया, जहां प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, और फिर दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक की कुछ सालों पहले शादी हुई थी, जहां उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं इसके बाद मृतक का अफेयर शादीशुदा महिला के साथ हो गया, जहां अवैध संबंधों की जानकारी पति और गांव वालों को लग गई जिसके बाद महिला ने प्रेमी को दर्दनाक मौत दी।

ये भी पढ़े- Indore news: पत्नी और प्रेमी से तंग आकर पति ने दी जान, केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+