Indore news: पत्नी और प्रेमी से तंग आकर पति ने दी जान, केस दर्ज

Indore में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली थी। इस घटनाक्रम के बाद घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों ने टाट के बोरे के सहारे व्यक्ति पर लगी आग को बुझाया था। इसके बाद घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। बताया जा रहा है कि, युवक ने अपने ससुराल के सामने ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक युवक ने कुछ वक्त पहले विवाह किया था, जिस युवती से युवक ने विवाह किया था, उसकी यह चौथी शादी थी। यानी युवक, युवती का चौथा पति था। वहीं कुछ वक्त से युवती ने युवक को छोड़ दिया था, जहां युवती अपने मायके में आकर रह रही थी। वहीं युवक को जब पता चला की युवती पांचवी शादी करने जा रही है तो युवक ने आहत होकर युवती के घर के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज किया है।

सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखें तो इसमें एक युवक हाथ में केरोसिन से भरी बोतल लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां वे बार बार घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने के लिए कह रहा है, लेकिन जब घर के अंदर मौजूद लोग युवक की बातों पर ध्यान नहीं देते तो देखते ही देखते युवक खुद पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लेता है। युवक को जलता देख आसपास के लोग युवक के पास पहुंचते हैं, और टाट की सहायता से आग बुझाने की कोशिश करते हैं, जहां कुछ वक्त के बाद आग बुझ जाती है, फिर युवक को अस्पताल में ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: पत्नी की पांचवी शादी का पता चलते ही चौथे पति ने किया आत्मदाह, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+