MP: रहली मतगणना केंद्र पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, भाजपा के कद्दावर गोपाल भार्गव की सीट

सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मंगलवार को 230 सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि रहली मतगणना केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मतगणना में इस सीट से भाजपा के गोपाल भार्गव आगे चल रहे हैं।

madhya pradesh election results 2018 congress bjp workers fighting in counting center rehli

सागर की रहली विधानसभा सीट बीजेपी का मजबूत किला रही है। बता दें कि रहली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गोपाल भार्गव 1985 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं, वो खुद सवर्ण समाज से हैं लेकिन उन्हें ओबीसी मतदाताओं का पूरा समर्थन है और इनके वोट भी भार्गव के पक्ष में ही जाते हैं। यहां से गार्गव 7 बार विधायक रहे हैं।

रहली क्षेत्र में कुर्मी पटेल वोटर्स 35 हजार से ज़्यादा हैं और ब्राह्मण मतदाता सिर्फ 10 हज़ार हैं। रहली में कुल 2 लाख 20 हजार 337 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाता एक लाख 16 हजार 720 और महिता मतदाता 1 लाख 3 हजार 615 हैं। पिछले चुनाव में गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के बृजबिहारी पटैरिया को हरा कर इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+