Sagar News: तीसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल
Bina MLA Nirmla Sapre Join BJP: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अभी तक कुल 2 विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
सागर जिले की कांग्रेस की एक मात्र सीट बीना विधानसभा सीट भी अब कांग्रेस के हाथ से चली गई है। यहां से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन दाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले अब तक कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

आपको बता दें आज रविवार मुख्यमंत्री मोहन यादव तीसरे चरण के लिए सागर लोकसभा में होने वाले मतदान को लेकर राहतगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
इस दौरान उनके साथ सागर संभाग के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्मला सप्रे को बीजेपी का अंग वस्त्र उड़ाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
बीना के स्थानीय लोगों की माने तो सुबह तक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती है। तो वहीं बीजेपी नेताओं की माने तो राहतगढ़ में मंच पर निर्मला सप्रे को आते देख सभी चौंक गए। जानकार बतातें हैं कि इस पूरे दलबदल में खुरई से पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह और अरूणोदय चौबे का हाथ है।
कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई निर्मला सप्रे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "मैंने जो जनता से वादे किए थे। वो विपक्ष में रहकर पूरे नहीं हो पा रहे थी। इसके अलावा सीएम मोहन यादव के एजेंडे से प्रभावित होकर आज बीजेपी ज्वाइन की है। सप्रे आगे कहती हैं इसके साथ ही बीजेपी ज्वाइन करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्हीं से प्रभावित होकर आज ये फैसला लिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications