दिग्विजय सिंह ने दलित हत्याकांड में मृतक की मां-बहन से राखी बंधवाई, बोले: मामा-भाई का फर्ज निभाउंगा

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को सागर जिले में खुरई विधानसभा के बरोदिया नौनागिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एससी समाज के मृतक अहिरवार परिवार से मुलाकात कर भाई को खाने वाली बहन और उसकी मां से राखी बंधवाई। दिग्गी बोले: में भाई और मामा का फर्ज निभाउंगा। आप लोगों को न्याय दिलवाकर ही दम लूंगा। आज से यह मेरा परिवार है।

Sagar: दलित मृतक की मां-बहन से दिग्विजय सिंह ने बंधवाई राखी

सागर जिले की खुरई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बरोदिया नौरागिर में बीते शुक्रवार को एससी वर्ग के नितिन अहिरवार नाम के युवक की इलाके के कुछ लोगों द्वारा बस स्टेंड पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बचाने पहुंची उसकी मां को निर्वस्त्र कर दिया गया था। मामले में आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण के आरोप भी लगे थे। बुधवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह दलित हत्याकांड के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। उन्हें पता चला कि मृतक की बहन भाई को बांधने के लिए राखी रखे है, लेकिन अब किसे बांधेगी। दिग्विजय सिंह ने आगे आकर मृतक नितिन की बहन और मां से राखी बंधवाई। बोले आपका परिवार मेरा परिवार है। मैं मामा और भाई दोनों का फर्ज निभाउंगा।

Recommended Video

    दिग्विजय सिंह ने दलित हत्याकांड में मृतक की मां-बहन से राखी बंधवाई, बोले: मामा-भाई का फर्ज निभाउंगा

    पीड़ित परिवार से बंद कमरे में एक घंटे से अधिक बतियाते रहे दि​ग्गी
    कांग्रेस नेता व एक्स सीएम दिग्विजय सिंह मृतक नि​तिन अहिरवार के परिजनों से जब मिलने पहुंचे तो उसके बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में बातचीत करते रहे और पूरे मामले और घटनाक्रम की एक-एक जानकारी ली। उन्होंने हर संभव मदद का परिजन को भरोसा भी दिलाया। जानकारी अनुसार मृतक की मां ने तचीत के दौरान घटनाक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि कैसे उसके बेटे को उसके सामने पीट-पीटकर मार डाला।

    एफआरआई दर्ज करने वाले अधिकारियों पर उठाए सवाल
    दिग्विजय सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दलित युवक की बीच चौराहे पर बेहरमी और नृसंस तरीके से हत्या कर दी जाती हैं। मां को निर्वस्त्र किया जाता है। पुलिस खुद उन्हें ढंकने कपड़ा देती है। बहना को दौड़ा-दौड़कर पीटा जाता है, बावजूद इसके पुलिस की एफआईआर में इन बातों का उल्लेख नहीं किया गया है। दिग्गी ने हत्याकांड के आरोपियों को मंत्री भूपेंद्र सिंह का संरक्षण होने के आरोप भी लगाए।

    पीड़ित परिवार के घर के सामने लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
    मृतक नितिन अहिरवार के घर के सामने प्रशासन द्वारा सुरक्षा का हवाला देकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इधर ​दिग्विजय ​सिंह जब नौनागिर में मृतक नि​तिन के घर पहुंचे उस दौरान भी कैमरे इंस्टाल किए जा रहे थे। कांग्रेस ने इसे दिग्विजय सिंह के दौरे व परिवार पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगवाए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस और इलाके के लोगों का आरोप है कि जब नितिन की सरे बाजार हत्या की गई, उस दौरान वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+