Damoh: इंस्टाग्राम पर रील बनाने छात्र ने स्कूल के बाहर किया फायर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मप्र के दमोह जिले के हटा ब्लॉक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बाहर एक किशोर द्वारा तमंचे से हवाई फायर करने का मामला सामने आया। बाइक पर आए किशोर के साथ आया साथी उसका इंटरनेट पर वीडियो बना रहा था, इधर धमकाने की आवाज से स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया। बात फैली तो किशोर की पहचान स्टूडेंट के तौर हो गई। परिजन आए तो किशोर ने बताया कि वह धमकाने वाली बंदूक लिए था, जो नकली है, लेकिन हूबहू असली जैसी दिखती है।

damoh_student_air_fire
वायरल वीडियो और पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के हटा तहसील के सरस्वती स्कूल परिसर में ठीक स्कूल के मुख्यद्वार के बाहर एक छात्र ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया और महज 9 सेकंड में बाइक उठाकर साथी के साथ चला गया। फायर के धमाके से स्कूल में मौजूद शिक्षक सकते में आ गए। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान की गई। जांच के बाद पता चला की तमंचा नकली था, जिसे चलाने पर असली जैसा धमाका होता है। पुलिस ने किशोर और उसके परिजनों को डांट-डपट के साथ समझाइश भी दी। आपको बताते चलें कि किशोर ने यह वीडियो इंटरनेट प्लेटफार्म पर रील के तौर पर भी डाल दिया, जिसके बाद यह खूब वायरल हो रहा है।

रील बनाने के चक्कर में किसी भी हद तक जा रहे युवा
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार किशोर ने अपनी स्कूल के सामने सारा स्टंट और नाटक इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में किया था। पहले वह फिल्मी स्टाइल में बाइक से उतरा, कमर के पीछे से तमंचा निकाला और फिर दोनों हाथ हवा में उठाकर फायर किया। नकली तमंचा बिलकुल असली जैसा था और ट्रिगर दबाते ही उससे धमाके के साथ धुंआ भी निकला। हर कोई इसे रिवाल्वर का फायर समझ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+