Damoh: आसमान से बेआवाज लपकी मौत, बाप-बेटे पर गिरी बिजली, निकला दम, दो बच्चे घायल
पथरिया के उमरा गांव में राधे आदिवासी और उनका बेटे अन्नू आदिवासी के सिर पर बिजली गिर गई। दोनों बारिश के दौरान गायों को पानी से बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बुंदेलखंड इलाके में बेमौसम बारिश लोगों की जान की दुश्मन बनी है।। बारिश के दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरने से घर के आंगन में एक पिता-पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों आंगन में बेदम पड़े थे। घटना में अन्नू के दो छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 36 साल के अन्नू पिता राधे आदिवासी, एवं 55 वर्षीय राधे आदिवासी की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई।
Recommended Video
बीते रोज यहां एकदम से बारिश का दौर शुरू हो गया। अन्नू और राधे ने आंगन में गाय को पानी से बचाने के लिए दूसरी जगह बांधा था, इसी दौरान अचानक आसमान से उनके आंगन में बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास ही अन्नू के दो बच्चे लखन व हरिबाई खेल रहे थे, वे भी गाज की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।










Click it and Unblock the Notifications