केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद गृहमंत्री ने दिए CID जांच के आदेश, सांसद प्रतिनिधि पर FIR का मामला

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दमोह के विक्रम रोहित उर्फ विक्की आत्महत्या मामले में सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रहलाद पटेल हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सम्माननीय हैं। विक्की रोहित मामले को ​सीआईडी भोपाल को ट्रांसफर किया गया है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

narottam-mishra-338

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व सांसद प्रतिनिधि पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर दबाव व जल्दबाजी में कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए सख्त नाराजगी जताई और सीधे तौर पर दमोह पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए दमोह पुलिस की सुरक्षा वापस कर दी थी। दोपहर में उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि जब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता है, वे दमोह पुलिस से किसी भी तरह की सेवाएं नहीं लेंगे। उन्होंने बंगले पर तैनात व काफिले के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था।

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद गृहमंत्री ने दिए CID जांच के आदेश, सांसद प्रतिनिधि पर FIR का मामला

    गृहमंत्री बोले, मामला CID को ट्रांसफर करने के आदेश
    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल हमारी पार्टी के वरिष्ट व बड़े सीनियर नेता हैं। वे हमारे सम्मानीय है। जो विषय हमारे संज्ञान में आया है, उसको गंभीरता से लिया गया है। विक्की रोहित मामले को सीआईडी को भोपाल ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके आदेश सुबह ही कर दिए गए हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच होगी, जो गलती पे होगा, जो जिम्मेदार होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रहलाद पटेल की भावना का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।

    यह है पूरा मामला
    दमोह में एक राशन विक्रेता विक्रम रोहित उर्फ विक्की ने कुछ दिन पहले जान दे दी थी। मामले में समाज व परिवार के लोगों ने हंगामा किया था। मामले में एक सुसाइट नोट सामने आया है, भाजपा कार्यकर्ता व सांसद प्रतिनिधि और पार्षद पति यशपाल ठाकुर, मोंटी रैकवार द्वारा उसे प्रताड़ित करने की बात का उल्लेख है। पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के सांसद प्रतिनिधि सहित तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में प्रहलाद पटेल ने पुलिस के अधिकारियों से सुसाइड नोट को संदिग्ध बताते हुए उसकी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। जिससे खफा होकर मंत्री पटेल ने सुरक्षा वापस लौटा दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+