Damoh News: गंगा-जमना हिजाब विवाद, बड़ी कार्रवाई, संपति कुर्क के बाद बैंक खाते भी सीज

देशभर में 'द केरला स्टोरी' की तरह 'द दमोह स्टोरी' के नाम से चर्चित हुए दमोह के गंगा-जमना स्कूल हिजाब विवाद में प्रशासन ने एक हफ्ते में दो बड़ी कार्रवाई की हैं। 10 फरार संचालकों की संपत्ति कुर्की के आदेश के बाद अब सभी के बैंक खातों को सीज करा दिया गया है।

Damoh News: गंगा-जमना हिजाब विवाद, बड़ी कार्रवाई, संपति कुर्क के बाद बैंक खाते भी सीज

मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित गंगा-जमना स्कूल में बोर्ड एक्जाम के रिजल्ट के बाद हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनाने का मामला सामने आया था। मामले देशभर में द दमोह स्टोरी के नाम से भी चर्चित रहा था। इस मामले में गंगा-जमना स्कूल व फर्म के सभी 10 संचालक अभी भी फरार हैं। प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए इनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे, इस जिला प्रशासन ने इनके सभी निजी और व्यावसायिक खाते सीज करा दिए हैं।

दमोह एसपी सुनील तिवारी ने सभी फरार आरोपियों के बैंक खातों को सीज कराने का आदेश दिया था। अब यह आरोपी इन बैंकों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। एसपी ने एक के बाद एक दोनों कार्रवाई के आदेश दो दिन में जारी किए हैं।

हिजाब विवाद को इस तरह समझे
मप्र बा​ल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने बोर्ड एक्जाम के बाद दमोह की गंगा-जमना स्कूल का दौरा किया था। उस दौरान यहां पर स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं की फोटो लगाकर एक होर्डिंग्स लगाया गया था। इसमें हिन्दू बच्चियों की फोटो भी हिजाब पहले लगी थी। मामले में जांच के बाद सामने आया कि स्कूल प्रशासन, संचालक, प्रचार्य, टीचर यहां तक की चपरासी सब हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनने दबाव बनाते थे, उन्हें जबरन कुरान पढ़ाई जाती थी। स्कूल की प्राचार्य सहित कई महिला शिक्षिकाएं धर्म बदलकर मुस्लिम बनी थीं। मामले में मप्र शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई प्रारंभ की थी। स्कूल संचालकों का स्कूल के अलावा गंगा-जमना फर्म के नाम पर इंटरनेशनल कारोबार है और अरब देशों तक व्यापार करते हैं। मामले में भाजपा नेताओं ने टेरर फंडिंग तक की आशंका जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+