Damoh: जान देने की सनक, 8 बार किए प्रयास, नवमीं को 9वें प्रयास में निकल गई युवक की जान
दमोह जिले से एक चैकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने रामनवमी के दिन अपनी जान दे दी। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि युवक पहले 8 दफा इसी तरह प्रयास कर चुका था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के हटा थाना इलाके के रसील पुर गांव में एक युवक द्वारा 8 बार अपनी जिंदगी को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कभी परिजन ने बचा लिया तो कभी उसका दम नहीं घुट पाया। लेकिन बीते रोज युवक फंदे पर झूल गया और उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई।
Recommended Video
पिता ने पुलिस को बताया 8 दफा प्रयास कर चुका था
पुलिस के अनुसार धनीराम पिता परसोत्तम कुर्मी 35 ने अपने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगा ली। घटना के पीछे की वजह मृतक का नशे में होना बताया जा रहा है। मृतक के पिता के अनुसार उनका बेटा इसके पहले 8 बार जान देने की कोशिश कर चुका था, लेकिन उसे बचा लिया जाता था। लेकिन 9वीं बार यानि इस बार उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications