Bundelkhand: टिकट न मिलने पर सागर-बंडा से पार्टी छोड़कर जा सकते हैं सीनियर भाजपा नेता, दिखा रहे तेवर
बुंदेलखंड में भाजपा नेताओं का असंतोष नजर आने लगा है। अलग-अलग विधानसभा इलाके से करीब आधा दर्जन नेता पार्टी में खुद को उपेक्षित होने की बात कहकर पार्टी पर टिकट के लिए दबाव बनाने देखे जा रहे हैं। इधर बंडा से वीरेंद्र सिंह का टिकट डिक्लेयर होने के बाद भी टिकट के दावेदर रहे व पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर इलाके में लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं।

सुधीर के बंडा से निर्दलीय या अन्य किसी दल से चुनाव में ताल ठोकने की पूरी संभावना है। इधर सागर में भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना चुनाव 2023 को लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वर्तमान व विधायक शैलेंद्र जैन तीन बार से विधायक हैं, उनका टिकट फिलहाल तक फाइनल माना जा रहा है। यदि मुकेश जैन को टिकट नहीं मिला तो वे बगावत करने के पूरे मूड में हैं। अटकलें हैं कि वे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के संपर्क में भी रहे हैं, हालांकि स्पष्ट तौर पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
इन विधानसभाओं में असंतुष्ठों की लगी लाइन
सागर जिले में भाजपा ने 8 विधानसभाओं में से केवल बंडा विधानसभा में टिकट घोषित किया है। इस कारण यहां भाजपा नेता व पूर्व जनपद सदस्यय और पूर्व सांसद के बेटे सुधीर यादव खुल रुप से पार्टी के खिलाफ जा सकते हैं। उनके खेमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वे निर्दलीय चुनाव में कूद सकते हैं। सागर में मुकेश जैन ढाना का नाम असंतुष्ठों में सबसे ऊपर है। वे करीब 20 साल से टिकट मांग रहे हैं। इसी प्रकार सुरखी विधानसभा से भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा चुके राजकुमार सिंह धनौरा भी चुनाव लड़ सकते हैं। यहां से पार्टी छोड़ने वालों में दूसरा नाम पूर्व जनपद व नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा का भी जुड़ गया है। नरयावली विधानसभा के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया के चचेरे भाई हेमंत लारिया पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications