सिंधिया को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरूण यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाए आरोप
मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है, इधर उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस की योजनाओं को कापी-पेस्ट करने का आरोप भी लगाया है...वे जन आक्रोश रैली लेकर बुंदेलखंड के दमोह पहुंचे थे, यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व पीसीसी अध्यक्ष रहे अरूण यादव ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस की योजनाओं और घोषणाओं को कापी-पेस्ट कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'जैसे ही हमने सिलेंडर के दाम कम करने की बात कही तो उन्होंने कर दिया। नारी सम्मान योजना लेकर हम आए उसे लाडली बहना योजना बनाकर वह उसे कॉपी पेस्ट कर रहे हैं। यादव ने सवाल उठाया कि हम उनसे जानना चाहते हैं 18 साल मिले थे, तब आपको किसने रोका था... वे जो चाहे कर सकते थे, लेकिन उस समय कुछ नहीं किया। शिवराज का नाम लिए बगैर कहा कि वे बताएं कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया, कितनी बहनों की सुरक्षा की है?
सिंधिया को लेकर कहा ये उनका खानदानी रिवाज है
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए यादव ने कहा कि जो चले गए वह अब चर्चा का विषय नहीं हैं। हालांकि उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी नियत साफ नजर आती है। यादव बोले सिंधिया के बारे में मैंने कई दफा बोला है...उनका तो खानदानी रिवाज है। उन्होंने साफ किया कि छोड़कर जाना उनका खानदानी रिवाज है।
महिला बिल के बताया कांग्रेस का मुद्दा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यादन ने महिला बिल को लेकर कहा कि महिला बिल हमारा मुद्दा है। इसे हमने उठाया था, इसलिए हम उसका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि अब उनके पास जनता के लिए कुछ नहीं है। इसलिए हम कोई घोषणा, वायदा, वचन करते हैं तो वे उसे काफी पेस्ट करते हैं। बता दें कि यादव ने बीते रोज दमोह जिले के तीर्थक्षेत्र बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ का पूजन व आशीर्वाद लेकर जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी।












Click it and Unblock the Notifications