Bageshwardham: धीरेंद्र शास्त्री का विरोधियों को ओपन चैलेंज, बोले: ललकार कर उन्हें बुला रहे, आकर सामना करें
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सागर के जैसीनगर में दिव्य दरबार के दौरान मंच से अपने विरोधियों को ललकारते हुए ओपन चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी आकर ट्राय कर लें, हम इतना बताएंगे कि गीला करके पोल खोलकर वापस भेजेंगे...

देशभर में दिव्य दरबार और बेवाक शैली के लिए पहचाने जाने वाले बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हम अपने गुरूजी के प्रताप और बालाजी सरकार के बल पर प्रण लेकर कहते हैं कि कोई भी मजहब या पंथ का व्यक्ति आकर हमारा सामना कर ले, हम ललकार कर उसको बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चमत्कार और भूत दिखाकर डराने वालों को हम पकड़ेंगे भी नहीं और गीला कर देंगे।
Recommended Video
मध्य प्रदेश में सागर के जैसीनगर में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री श्रीहनुमंत कथा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने दिव्य दरबार लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास तो कोई ताकत नहीं है, हमारे गुरूजी का प्रताप और प्रसाद मिला है, उस बल पर हम प्रण लेकर कहते हैं कि भारत के सनातन धर्म के संतों को छोड़कर कोई भी मजहब का व्यक्ति हमारा सामना कर ले। उसको ललकार कर हम उसको बुला रहे हैं। कोई भी मजहब का व्यक्ति, पंथ का व्यक्ति जो यह कहता है कि हम एक व्यक्ति को पकड़ेंगे और 25 को करंट लग जाएगा। उसकी ठठरी, हम पकड़ेंगे भी नहीं और गीला कर देंगे।
मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे, यह धमकी नहीं है, लेकिन लगे तो आजमा लेना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से माइक पर विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि हमें अपने बालाजी सरकार पर और संन्यासी बाबा पर भरोसा है। हम इतना बताएंगे, इतना बताएंगे कि अपना मुंह नहीं दिखाने लायक नहीं बचोगे। हमारी प्रार्थना है कि हमारे सामने आना तो वही पूछना जितना सुन सको। फिर मत कहना कि गुरूजी हमारी पोल खुल गई। ठठरी के बरे फिर काय को आएंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई धमकी नहीं है, हो सके तो ट्राय भी कर लेना, हमें कोई दिक्कत नहीं हैं। हमारे लिए तो क्या है ? लेकिन यह हमारा बल नहीं है, हमारे पास कोई सिद्धी या चमत्कार नहीं है। हमारे गुरूदेव सनातन बाबा और बालाजी सरकार की कृपा हैं।
चमत्कार दिखाने या रुपया कमाने दरबार नहीं लगाते
उन्होंने कहा कि हम चमत्कार दिखाने या रुपया कमाने के लिए दरबार नहीं लगाते। सम्मान तो हमें चाहिए नहीं, क्योंकि रोज हमें थोक में गाली मिल रहीं। हमें तो सिर्फ हनुमान की भूख हैं। हमारा मतलब सिर्फ इतना है कि आपको तांत्रिकों, नकली गुरुओं से मुक्ति दिखा सकें। उन्होंने कहा कि मजहब के चमत्कारों के चक्कर में न पड़ना पड़े। हमारे सनातन धर्म और हनुमान महाराज के चरणों में सारी समस्याओं का हल है। उन्होंने कहा कि तथाकथित लोगों ने भारत को सिर्फ भूत पकड़ाएं हैं अथा्रत बीता हुआ कल, भय, झूठी दिलासा, झूठा सम्मोहन, नकारात्मता, बेहूदा भय, मर जाओगे, देवता नाराज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों को भगवान पकड़ाकर जाएंगे, पॉजिटिव ऊर्जा, सकारात्मकता देकर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications