अजब-गजब: कुत्ते-कुतिया की प्रेम कहानी का राज खुला तो मालिकों ने तय किया रिश्ता, अब बारात की तैयारी
सागर के बिलहरा में राजा—काजल नाम के कुत्ते—कुतिया की गजब प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों के मालिक ने मिलकर इनकी शादी तय कर दी। बाकायदा समारोह पूर्वक दोनों की मंगनी भी हो गई। परिजनों ने सगाई की रस्में पूरी की हैं।

Amazing Love Story: मप्र के सागर जिले के बिलहरा में दो घरों में 'राजा और काजल' की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इनकी धूमधाम से मंगनी भी कर दी गई है। जल्द ही दोनों का विवाह होने वाला है। अब आप पूछेंगे इसमें खास क्या है? तो आपको बता दें कि राजा और काजल इस गांव के दो घरों में पालतू कुत्ते और कुतिया के नाम हैं। राजा नाम के कुत्ते को एक कुतिया से इश्क हुआ तो वह मालिक का घर छोड़कर दूसरे मोहल्ले में रहने लगा। मालिक को पता चला तो वह कुतिया के घर रिश्ता लेकर पहुंच गया। यकीन मानिए दोनों के मालिकों ने बैठकर शादी का रिश्ता तय कर दिया। धूमधाम से मंगनी भी की गई है।

सागर में कुत्ता और कुतिया की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है जहां कुत्ता 'राजा' 'कुत्तिया' काजल के पीछे ऐसे पीछे पड़ा कि उसने अपने मालिक के घर ही जाना बंद कर दिया, जब डॉग प्रेमी मालिक ने इसके बारे में पता लगाया तो इनके प्यार का राज खुला, फिर इनके मालिकों बैठकर चर्चा की, और रिश्ता तय कर शादी करने का निर्णय लिया है, गुरुवार को धूमधाम से दोनों की मंगनी की रस्म की गई, जिसमें लोग नाचते गाते नजर आए। इलाके में यह पहला मामला है जब इस तरह घरों में पालतू कुत्ते-कुतिया की शादी रचाई जा रही है।

सगाई की रस्म में कपड़े, फल, मिठाई, कार्ड भी छपवाए जा रहे
अपने घर के पालतू जानवरों को घर का सदस्य जैसा मानकर दोनों परिवारों ने कुत्ते राजा और कुतिया काजल को साथ-साथ रखने के लिए इनकी शादी रचाने और बारात व विदा करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को गांव में कुत्ते के मालिक अरमान खान व उनके घर के सदस्यों ने कुतिया काजल के मालिक मंदे यादव के घर पहुंचकर सगाई की रस्म अदायगी की। वे खाली हाथ नहीं गए, बल्कि कपड़े, फल, मिठाइयां, नकद रुपए थाल में लेकर पहुंचे थे। जहां राजा और काजल के मंगनी का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
Recommended Video
नवरात्र की दूज पर दोनों की शादी का प्रोग्राम तय किया है
अरमान खान ने बताया कि उनके राजा और मंदे के घर पली काजल का निकाह तय कर दिया है। दोनों परिवार के सदस्यों ने आगामी नवरात्रि की दूज को इनकी शादी करवाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है। शादी के लिए कार्ड छपवाए जा रहे हैं, ताकि गांव के लोगों को आमंत्रित किया जा सके। विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। अरमान खान राजा की बारात लेकर जाएंगे। गांव वालों को भोज भी दिया जाएगा। बाकायदा वरमाला और फेरे व विदाई की रस्में निभाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजा उनके लिए केवल कुत्ता नहीं है, बल्कि घर का सदस्य जैसा है, इसलिए उसे खुश रखने के लिए वे काजल से शादी कर घर लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications