रोहतक: शॉपिंग ऐप डाउनलोड करवाकर महिला के खाते से निकाले 50 हजार रुपए
रोहतक। ऑनलाइन ठगी करने वाले हर रोज नए-नए फॉर्मूले ईजाद कर रहे हैं। रोहतक में ऐसा ही ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। क्लब फैक्ट्री में जैकेट मंगवाने पर एक दम्पति से 50 हजार ठगी करने का मामला सामने आया है। जैकेट न आने पर कस्टमर केयर पर बात की तो कस्टमर केयर पर बैठे ठग ने पीड़ित के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर फोन को हैक किया और 50 हजार रुपए की ठगी की।फिलहाल, महिला ने मामला दर्ज करवाया है।

ऑनलाइन ठगी का रोहतक में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला के साथ 50 हजार रुपए की ठगी हुई है। दरअसल, बाबरा मोहल्ले की रहने वाली रीना ने ऑनलाइन कंपनी क्लब फैक्ट्री में से एक जैकेट का आर्डर किया था लेकिन कई दिनों तक जैकेट न आने पर महिला ने कस्टमर केयर पर फोन किया तो सामने बैठे ठग ने महिला के मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करवाया और पूरे फोन को हैक कर लिया। बाद में महिला का आधार कार्ड नंबर जान बैंक से 9999 की 5 ट्रांजेक्शन कर 50 हजार निकाल लिए।
बाद में पीड़ित महिला को बैंक की ओर से आए मैसेज के पता चला कि उनके साथ 50 हजार का फ्रॉड हो चुका है। फिलहाल, महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है, जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला है।












Click it and Unblock the Notifications