White tiger mukundpur : मुकुंदपुर की बाघिन नहीं कर पा रही प्रजनन, दिल्ली भेजने की तैयारी, बदले में आएगा शावक

मध्य प्रदेश महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू कि बाघिन लंबे समय से प्रजनन नहीं कर पा रही इस कारण पूंछ कटी बाघिन को दिल्ली भेजा जाएगा और वहां से नई लाएंगे।

White tiger mukundpur

White tiger mukundpur : महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू की पूंछ कटी बाघिन सोनम अब दिल्ली जू में जाएगी। मध्यप्रदेश में वहां से एक साल की बाघिन लाने की तैयारी कर रहा है। इस युवा बाघिन के आने के बाद ब्रीडिंग की तैयारी होगी। वाइट टाइगर की पूंछ कटी बाघिन लंबे समय से प्रजनन नहीं कर पा रही है। मध्य प्रदेश ने सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लेटर लिख दिया है। चूंकि दिल्ली जू में जन्म के बाद 3 शावक जिंदा हैं, जो सात आठ महीने के हो चुके हैं। जैसे ही ये एक वर्ष के होंगे, उनमें से एक बाघिन को एमपी के मुकुंदपुर लाया जाएगा।

टाइगर सफारी में इन जानवरों की मौजूदगी

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक मेल और दो टाइगर है। और यलो टाइगर। इसके अलावा एक जोड़ा बब्बर शेर भी है। राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने बताया कि सफेद टाइगर विंध्य क्षेत्र की पहचान है, इसलिए यहां उनकी ब्रीडिंग का प्रयास किया जा रहा है।

डीएफओ बिपिन पटेल के अनुसार

डीएफओ सतना विपिन पटेल ने जानकारी दी कि ग्वालियर जू और दिल्ली जू में प्रजनन हुआ था, लेकिन दिल्ली जू में 3 शावक सर्वाइव कर रहे हैं। 3 से 4 महीने बाद उनमें से 1 लाने की स्थिति बन जाएगी।

मुकुंदपुर ऐसा रेस्क्यू सेंटर हैं, जहां इस वर्षा 2022 में 3.5 लाख सैलानियों के आने की संभावना है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 2.7 लाख पर पहुंचा था। मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी बनने के बाद 2016-17 से लेकर अभी तक 7.91 करोड़ की आय हुई है। यहां 23 प्रजाति के 159 वन्यजीव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+