Rewa News: चरित्र पर शक, पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा... कहासुनी के बाद शख्स ने ऐसे किया बेटे का कत्ल
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर ऐसा शक हुआ कि उसने अपने हाथों अपने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए आमादा हो गया था।
जिले के तराई क्षेत्र में पति को पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था। इस वजह से उसने पत्नी और दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जिसमें चार साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी और छह साल की बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों जिदंगी और मौत के बीच झूल रही हैं। घटना रीवा जिले के डभौरा थाना अंतर्गत छिपिया गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे हुई है।
मृतक बच्चे की पहचान 4 साल के रविन्द्र के तौर पर हुई है, जो आरोपी रामबाली का बेटा था। मृतक के अलावा आरोपी की पत्नी सीमा और उसकी बेटी रागिनी को भी कुल्हाड़ी से हमले में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
रीवा के एडिशनल एसपी विवेक लाल ने टीओआई की जानकारी अनुसार, 'प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि सीमा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उसकी शादी किसी और से हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद उसने रामबाली से शादी कर ली।
आरोपी को उसके चरित्र पर शक था और इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। शनिवार रात को भी इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लोगों ने बताया कि बच्चे सो रहे थे, वे उठकर बीच-बचाव करने लगे। उसने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई और 6 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications