Rewa News: युवक बना जल्लाद, पालतू कुत्ते के भौंकने पर युवक ने कर दिया कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पालतू कुत्ते को वफादारी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव में प्रिंस मिश्रा नाम के एक युवक ने पालतू कुत्ते को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुत्ते के मालिक ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
कुत्ते के मालिक के अनुसार आरोपी प्रिंस मिश्रा अपराधी प्रवृत्ति का है। वह काफी समय से अवैध कामों में लिप्त है। प्रिंस मिश्रा जब भी घर के पास से गुजरता था कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगता था। आरोपी प्रिंस मिश्रा कई बार कुत्ता मालिक के परिवार को सोशल मीडिया पर मैसेज कर कुत्ते को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

बीते मंगलवार की रात को वह उनके घर के पास से गुजरा था। इस दौरान प्रिंस को देखकर कुत्ते ने भोकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने से गुस्साया आरोपी अपने घर गया और वहां से पिस्टल लेकर आया और देखते ही देखते उसने लोगों की मौजूदगी में कुत्ते पर पिस्टल से गोली मार दी। कुत्ते के गर्दन पर गोली लगी और कुत्ता वहीं पर गिर पड़ा।
वारदात के बाद डरे सहमे पीड़ित परिवार ने डायल 100 को फोन किया जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि गोली लगने से घायल हुआ कुत्ता गंभीर रूप से जख्मी है और उसकी सांसें रुक-रुक कर चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। कुत्ते का इलाज शुरू किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications