Rewa News: रीवा में SI बृजराज सिंह ने TI हितेंद्र नाथ शर्मा को मारी गोली, बाद में खुद को चेंबर में कर लिया बंद
Rewa News:
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक बड़ी वारदात हुई है। शहर के सिविल लाइन थाने में सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना टीआई को गोली मार दी है। टीआई हीतेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद थाने में अफरातफरी मच गई है। वहीं, घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना आरटीआई हीतेंद्र नाथ शर्मा को गोली मारी है। इसके बाद उन्हें रीवा के निजी मिनर्वा हॉस्पिटिल में भर्ती करवाया गया है। वहां, उनकी तबीयत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। गोली 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे मारी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद बाद गोली चलने की आवाज आई है।
सुरक्षा के लिहाज से मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी का कक्ष बाहर से बंद कर दिया है। घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि वारदात में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को बाएं कंधे के नीचे गोली धंसी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपित उपनिरीक्षक बीआर सिंह प्रमोशन न होने के कारण डिप्रेशन में था।












Click it and Unblock the Notifications