Rewa Viral Video: थानेदार की गाड़ी के ऊपर बैठकर लड़के ने बनाई Insta Reel, फिर पुलिस ने चखाया असली मजा
Police Gypsy Viral Reel: वीडियो मध्य प्रदेश के एक जिले का है, जहां पुलिस की ही जिप्सी पर बैठकर एक युवक ने रील बना ली, अब रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और पुलिस सवालों के घेरे में हैं। पढ़िए वायरल रील पर पुलिस ने क्या कहा है।
वायरल वीडियो रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक गढ़ थाने की जीप के बोनट पर चढ़कर अपने डांस का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर जैसे ही पुलिस की नजर पड़ी उनके भी होश उड़ गए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिाया। इतना ही नहीं जिस गाड़ी पर चढ़कर उसने वीडियो बनाया था उसी गाड़ी में पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई है।
मामले पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में जो दिख रहा है वह शैलेंद्र उर्फ अनूप पांडेय धुम्मा गांव का निवासी है। उसे रील बनाने का शौक है।
धूम्मा गांव में गत दिनों नरवाही में भीषण आग लगी थी। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने वाहन खेत के किनारे खड़ा कर आग बुझाने में जुटी थी। उसी समय इस युवक ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस वाहन के बोनट में बैठकर रील बना ली थी। अब इसी रील के शौक ने उसे सलाखों तक पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications