MP News : सीएम शिवराज के विधायक केपी त्रिपाठी को पुलिस कर रही तलाश, कोर्ट में पेश होने का दोबारा नोटिस जारी

रीवा के भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। जनपद पंचायत के सीईओ के साथ मारपीट के मामले में सिरमौर अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया था।

MLA KP Tripathi

रीवा जिले सिरमौर जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ के पद पर पदस्थ रहते हुए एसके मिश्रा के साथ हुई मारपीट की घटना पर सुनवाई करते हुए सिरमौर न्यायालय ने भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी को दोषी ठहराया था। अदालत द्वारा विधायक त्रिपाठी के ऊपर 333 332 ,353, 342, 341, सहित अन्य कई धाराओं पर अपराध दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होने का नोटिस भेजा गया था। अदालत के द्वारा भेजी गई पहली नोटिस को विधायक नहीं ले सके। जिसके बाद पुलिस ने अदालत को प्रतिवेदन दिया है कि विधायक से पुलिस की मुलाकात ही नहीं हुई और अब अदालत के द्वितीय आदेश पर पुलिस के द्वारा भाजपा विधायक की तलाश की जा रही है। दोबारा नोटिस पर अदालत में हाजिर न होने पर विधायक के खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता है।

अदालत ने माना दोषी

दरअसल बीते 3 माह पूर्व जिले के सेमरिया विधानसभा एरिया से भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी और सिरमौर जनपद पंचायत सीईओ एसके मिश्रा के बीच फोन पर हुई तू-तू, मैं-मैं का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद ऑडियो क्लिप वायरल होने के चंद घंटों के भीतर जनपद पंचायत के सीईओ एसपी मिश्रा के ऊपर जानलेवा हमला हो गया। उसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और कई दिनों तक वह हॉस्पिटल में भर्ती रहे इस बीच उनके साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

22 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए दोबारा नोटिस भेजा

कोर्ट के द्वारा विधायक के खिलाफ 333, 332, 353, 342, 341, सहित अन्य कई धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया था। जिसके तहत न्यायालय के द्वारा भेजी गई नोटिस के आधार पर भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी को 8 दिसंबर के दिन न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना है। उन्होंने न्यायालय के नोटिस की तामिली ही नहीं की जिसके कारण पुलिस ने न्यायालय के समक्ष यह प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है कि किसी कारणवश वह क्षेत्र के बाहर थे जिसकी वजह से उन्होंने नोटिस नहीं लिया और पुलिस के प्रतिवेदन पर न्यायालय सिरमौर ने द्वितीय आदेश जारी करते हुए अगले दिनांक 22 दिसंबर को भाजपा विधायक को अदालत में प्रस्तुत होने का नोटिस भेजा है जिसके बाद से पुलिस के द्वारा भाजपा विधायक के पी त्रिपाठी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+