Rewa news : ओली-बरीक्षा व इंगेजमेंट के बाद दुल्हन पहुंची थाने, दूल्हे पक्ष पर दहेज को दोगुना करने का आरोप

रीवा जिले की रहने वाली एक लड़की ने महिला थाना में होने वाले ससुर एवं पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसमें पीड़िता का आरोप है कि उसके दूल्हा और बाप के द्वारा उसके पिता से दहेज के रूपये दो गुना किए जाने की मांग की गई है।

Dowry

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दहेज के चलते एक लड़की की शादी टूट गई। शादी से पहले जहां घर पर खुशिया थी। लेकिन शादी से पहले वर पक्ष ने दुल्हन के घर वालों से 14 लाख रुपये की मांग। लडकी वालों ने वर पक्ष की मांग को नहीं पूरी कर पाए। क्योंकि उनके द्वारा मांगा जा रहा दहेज बहुत ज्यादा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। वर पक्ष की इस मांग को लेकर लड़की के घर वालों ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दहेज़ मांगने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

दोगुना दहेज मांगने का आरोप

दोगुना दहेज मांगने का आरोप

लड़की पक्ष वालों का आरोप है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा और पुलिस विभाग में पदस्थ बाप ने सात लाख की जगह 14 लाख रुपए की मांग करने लगे। शादी के चंद दिन पहले दहेज की रकम दोगुना करने से दुल्हन पक्ष रुपए एकत्र नहीं कर पाया। ऐसे में लड़की का हाथ पीले होने से रह गया। साथ ही चौतरफा बदनामी हो रही है।

धारा 498 का प्रकरण दर्ज

धारा 498 का प्रकरण दर्ज

दूल्हा दुल्हन की ओली-बरीक्षा और इंगेजमेंट के बाद शादी कैंसिल होने पर दुल्हन युवती थाने शिकायत लेकर पहुंची है। शिकायत आवेदन मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आईपीसी की धारा 498 का प्रकरण दर्ज किया है। दावा है कि वर पक्ष शाहपुर थाना इलाके के ग्राम बेलौही का रहने वाला है। ऐसे में महिला पुलिस ने दूल्हा है और उसके बाप को थाने बुलाया है।

दिन दिनांक का निकल चुका था मुहूर्त

दिन दिनांक का निकल चुका था मुहूर्त

लड़की ने बताया कि वह मऊगंज थाना एरिया की रहने वाली है। उसकी शादी बेलौही निवासी पंकज सिंह के साथ फिक्स हुई थी। पंकज सिंह दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि उनके पिता भास्कर सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पंकज सिंह के साथ 1 वर्ष पूर्व 8 दिसम्बर 2021 को सगाई हो गई। वहीं शादी का शुभ मुहूर्त तारीख 7 दिसम्बर 2022 को पहले से तय थी। इसी दिन दोपहर में तिलक भी चढ़ाई जानी थी।

दोगुना दहेज नहीं देने पर टूटी शादी

दोगुना दहेज नहीं देने पर टूटी शादी

लड़की ने आरोप लगाया कि विवाह के चंद दिनों पहले बाप व बेटे ने दहेज की मांग को दोगुनी कर दी। अब दहेज में सात लाख की जगह 14 लाख रुपए मांगने लगे, और बोले तब विवाह होगा। पिता जी ने लड़के और पुलिसकर्मी बाप से चिरौरी विनती की पर वे नहीं माने। बोले दहेज पूरा तैयार हो तो बात करो। हमारे पिता ने 14 लाख रुपए दहेज का इंतजाम नहीं होने का हवाला दिया। ऐसे में 1 साल पहले की लगी शादी टूट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+