Rewa news : कांग्रेस राज्यसभा सांसद का विवादित बयान, बोले- सावरकर अंग्रेजों की करते थे चापलूसी

Rewa news : राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजमणि पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान वीर सावरकर को लेकर अनर्गल टिप्पणी की है और अपने बयानों में राजमणि पटेल ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का चापलूस बताया है। बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस सांसद ने जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की थी, जिसमें बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने वीर सावरकर को लेकर इस तरह की विवादित बयान दीया है।

Rajya Sabha MP Rajmani Patel

भाजपा पर साधा निशाना

बताते चलें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए देश कोने-कोने से कांग्रेसी एकत्रित हो रहे हैं। जिसमें रीवा से भी कांग्रेस नेताओं का समूह बुरहानपुर से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होने जा रहा है, जिसकी खातिर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने मुख्यालय स्थित राज निवास में प्रेस वार्ता का आयोजन किया और प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राजमणि भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

जानिए राज्यसभा सांसद ने क्या कहा

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का चापलूस बोला है, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राजमणि ने कहा है कि सरदार पटेल की भव्य मूर्ति बनाकर भाजपा खुद को पटेल का अनुयाई बताती है। मगर सरदार पटेल खुद महात्मा के अनुयाई थे और सावरकर हमेशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से अलग होकर अंग्रेजों की चापलूसी करते थे और अब बीजेपी के लोग वीर सावरकर के अनुयाई बने हुए हैं।

बताते चलें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आम जनता का हितैषी बताते हुए बीजेपी को जोड़-तोड़ की राजनीति करने वाला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+