'अरे जलेबी, अपनी जाति तो बताओ', बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की जलेबी बनाते हुए चौराहे पर लगाई होर्डिंग
Reva News: हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद मध्य प्रदेश में जलेबी पर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता गौरव तिवारी रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर राहुल गांधी की जलेबी बनाते हुए होर्डिंग लगवाई गई है। जिसमें जलेबी की जाति पर सवाल उठाए गए हैं।
भाजपा नेता गौरव तिवारी के द्वारा लगवाए गए पोस्टर में एक तरफ राहुल गांधी जलेबी बनाते हुए दिखाई दे रहे है तो दूसरी ओर लिखा हुआ है अरे जलेबी अपनी जाति तो बता रे।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता ने शहर की प्रतिष्ठित हरियाणवी जलेबी शॉप में एक स्थानीय युवक को राहुल गांधी का मुखौटा पहनाया और जलेबी खिलाते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा भी है।
दरअसल इन दिनों देश में जलेबी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है और जलेबी पर राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान को बीजेपी ने निशाने पर लिया है। इसी के चलते अब रीवा के भाजपा नेता गौरव तिवारी ने चौराहे पर जलेबी बनाते राहुल गांधी का पोस्टर लगाया है। उस पोस्टर में उन्होंने जलेबी की जाति पर भी सवाल किए है।
हरियाणा में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने मंगतराम की जलेबी को फैक्ट्री तक पहुंचाने की बयानबाजी की थी। इसके बाद से ही जलेबी पर राजनीति करते हुए भाजपा नेता उनके इस बयान को पूरे चुनाव में उपयोग किया, जिसका परिणाम हुआ कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली।
अब इस जीत के बाद जहां पूरे देश में भाजपा नेता खुशी मना रहे हैं। हरियाणा में मिली जीत के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में जलेबी खाकर सेलिब्रेट किया। वहीं, रीवा में बीजेपी नेता गौरव तिवारी जलेबी की जाति पर सवाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications