Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम का 'चमत्कार' सुन रीवा से पहुंचा युवक, दरबार में अर्जी लगाने के बाद लापता

शिवेंद्र नाम का यह युवक जब से गुम हुआ है, तब से न सिर्फ परिवार के लोग बल्कि यहां के अन्य भक्त भी हैरान हैं। रीवा के रहने वाले उमेश के मुताबिक, उनका भाई शिवेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

Dhirendra Shastri, Bageshwar Dham,

धीरेंद्र शास्त्री से मिलने बागेश्वर धाम के लिए निकला रीवा का एक युवक लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी है। परिजनों ने रीवा के एसपी से गुहार लगाई। शिवेंद्र नाम का यह युवक जब से लापता हुआ है तब से न केवल परिवार के लोग बल्कि यहां मौजूद अन्य लोग भी हैरान है।

बताया जा रहा है शिवेंद्र मानसिक रूप से कमजोर है। परिजन बड़े भाई उमेश ने बताया कि इसी वजह से शिवेंद्र ने कई डॉक्टरों से इलाज कराया गया। लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। फिर शिवेंद्र को बागेश्वर धाम के दरबार में ले जाया गया। यह सोचकर कि धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार से उसका भाई ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाबा के पास अर्जी लगाने पहुंचने से पहले ही शिवेंद्र गुमशुदा हो गया।

लापता होने के बाद परेशान परिजन अब थाने का चक्कर लगा रहे हैं और जगह-जगह गुमशुदा शिवेंद्र के पोस्टर भी चस्पा कर रहे हैं। परिजनों ने शिवेंद्र को खोजने के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है, लेकिन इसके बाद भी शिवेंद्र का कोई सुराग नहीं चला है।

उमेश का कहना है कि अर्जी लगाने के बाद जब वह प्रसाद ग्रहण कर रहा था तो उसका भाई शिवेंद्र गुमशुदा हो गया। जगह जगह ढूंढने के बाद भी जब शिवेंद्र का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत की गई। लेकिन, इसके बाद भी शिवेंद्र का कोई पता नहीं लग सका। भाई के बाबा के दरबार से लापता होने के बाद उमेश रीवा लौट आया है। लेकिन भाई के गुमशुदा होने से उसे गहरा सदमा लगा है। उमेश का कहना है कि बागेश्वर बाबा भक्तों के सामने सब कुछ बता देते हैं, इसलिए अब वे मेरे भाई के बारे में भी बताएं कि वह कहां है।

Recommended Video

      Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri के खिलाफ Bhim Army की नारेबाजी, जानिए मामला? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+