MP Election 2023: मऊगंज सीट पर भाजपा का कब्जा, क्या सुखेन्द्र सिंह कांग्रेस को दिला पाएंगे जीत?
मऊगंज विधानसभा भाजपा और कांग्रेस के लिए यह सीट सदैव ही मुश्किल भरी रही है। बसपा के आईएमपी वर्मा ने इस सीट पर तीन बार जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश सीमा से लगे इस विधानसभा क्षेत्र में यूपी के नेताओं का भी दखल रहा है।
MP election 2023: रीवा जिले की मऊगंज विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। प्रदीप पटेल यहां से विधायक हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 36661 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 47753 वोट मिले थे। बीजेपी के प्रदीप कुमार पटेल ने कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह को 11092 वोटों से हराया है। बता दें कि इस सीट पर हुए 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सुखेंद्र सिंह बन्ना विधायक चुने गए थे।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मऊगंज सीट पर बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से था। नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप पटेल को कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह पर करीब 11 हजार वोटों से जीत मिली थी। बीएसपी को इस चुनाव में 28413 वोट हासिल हुए और वो तीसरी स्थान की पार्टी थी।

रीवा जिले की करीब 2.14 लाख मतदाता वाली इस सीट पर जनसंघ से लेकर भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी और भारतीय जनशक्ति पार्टी चुनाव जीत चुकीं हैं।
कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली मऊगंज से 2013 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह को जीत मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनशक्ति पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए लक्ष्मण तिवारी से था जो लगभग 10 हजार मतों से चुनाव हार गए थे। 2018 में करीब 28 हजार वोटों के साथ बीएसपी तीसरे पायदान पर रही थी।
मऊगंज 18 फ़ीसदी ओबीसी, 19 फ़ीसदी एसटी, 14 फ़ीसदी एससी वर्ग का मतदाता है। सामान्य वर्ग का मतदाता परसेंट 45 फीसदी है। यहां 50 फीसदी से अधिक मतदाता पिछड़े, एससी और एसटी वर्ग का है। जो चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाता है। सीट पर राजपूत और ब्राह्मण वोट भी चुनावी खेल में खलबली पैदा करता है।
मतदाता केंद्र
कुल मतदाता - 201487
पुरुष मतदाता - 107369
महिला मतदाता - 94117
2018 भाजपा प्रदीप पटेल
2013 कांग्रेस सुखेंद्र सिंह
2008 बीजेएसएच लक्ष्मण तिवारी
2003 बीएसपी डॉ आय एमपी वर्मा
1998 बीएसपी डॉ आय एमपी वर्मा
1993 बीएसपी डॉ आय एमपी वर्मा
1990 कांग्रेस उदय प्रकाश मिश्रा
1985 बीजेपी जगदीश तिवारी मसूरीहा
1980 कांग्रेस अच्युतानंद
1977 कांग्रेस अच्युतानंद












Click it and Unblock the Notifications