MP के बाणसागर और टमस समूह जलप्रदाय योजना का प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास, 3,000 गांव में पहुंचेगा घर-घर पानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा आगमन पर प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगात दे सकते हैं, बताया जा रहा है कि उनके आगमन पर कई बड़ी परियोजनाओं का भूमि पूजन और कई तैयार निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा।

Prime Minister Narendra Modi Rewa

Rewa News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रेल को विंध्य क्षेत्र के लगभग 3000 गांवों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने जा रहे हैं। सतना जिले 2251 गांवों में घर-घर पेयजल सप्लाई किया जाएगा। दरअसल सतना और रीवा जिले को पूरी तरह से पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने पीएम मोदी 24 को बाणसागर और टमस समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास करेंगे।

इसमें 6000 करोड़ रुपए खर्च कर 33.90 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में रीवा जिला पूरी तरह कवर हो जाएगा तो सतना जिले के शेष तीन ब्लाक भी लाभान्वित होंगे। तीन योजनाओं का एक साथ होगा शिलान्यास 6000 करोड़ की यह योजना तीन हिस्से में है। जिसे जलजीवन मिशन के तहत जल निगम पूरा करेगा।

पहला हिस्सा सतना बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना फेज 2 है। यह 2319 करोड़ का है। इसमें सतना जिले के 785 और रीवा जिले के 210 गांवों में पेयजल पहुचाया जाएगा। दूसरा हिस्सा 2319 करोड़ की रीवा बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना है। इसमें रीवा जिले के 1411 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा। तीसरा हिस्सा 951 करोड़ रुपए की टमस ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना है इसमें जिले के 360 गांवों को पेयजल पहुंचाया जाएगा।

टमस प्रोजेक्ट टमस ग्रामीण समूह जल प्रदाय परियोजना में कुल 630 गांवों को पेयजल दिया जाएगा। इसमें जवा 237, त्योंथर 261 और गंगेव के 66 गांव, नईगढ़ी विकासखंड के 66 गांव,शामिल किए गए हैं। इससे 7.04 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा इस प्रोजेक्ट का ठेकेदार एनसीसी लिमि हैदराबाद है। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा।

रीवा बाणसागर परियोजना इसमें कुल 1411 गांवों को पेयजल लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध दिया जाएगा। इसमें विकासखंड रायपुर कर्चुलियान के 242, रीवा के 107. सिरमौर के 122, मऊगंज के 284, गंगेव के 183 गांव, हनुमना के 293 और नईगढ़ी विकासखंड के 180 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 14.47 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

इस प्रोजेक्ट का ठेकेदार दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड एंड स्काईवे इंफा प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड है। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा। इसका इंटेक वेल सतना जिले के रामनगर विकास खंड के झिन्ना गांव में बनाया जाएगा।

ऐसी है सतना बाणसागर फेज 2 योजना: सतना बाणसागर फेज 1 में जिले के सोहावल मझगवां और नागौद विकासखंड छूट गए थे। फेज 2 में इन्हें शामिल कर लिया गया है। इसमें कुल 995 गांवों को पेयजल दिया जाएगा। सोहावल के 238 गांव, मझगवां के 304 और नागौद के 243 गांवों सहित रीवा विकासखंड के 88 और सिरमौर के 122 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 12.37 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

Recommended Video

    PM Narendra Modi की सुपारी.. Shivraj Singh Chauhan की मौजूदगी में क्या बताया ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+